एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'जासु बिरहं सोचहु दिन राती...', PM मोदी ने स्वीकार किया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण तो बोले CM योगी

Ram Mandir News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है. 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है.

Ram Mandir Latest News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसका निमंत्रण बुधवार (25 अक्टूबर) को पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. अब इस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के कर कमलों से राभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा.

सीएम योगी ने कहा, "सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्‍या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्‍लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा. जय-जय सीता राम!"

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी ने पीएम मोदी से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्यौता दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकर कर लिया. पीएम मोदी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा की. उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा."

सीएम योगी और मोहन भागवत भी होंगे शामिल

वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे.

चंपत राय ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उडुपी के पेजावर मठ के पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेंद्र मिश्रा जी व मैंने स्वयं अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र उनको प्रस्तुत किया, जिसके लिये उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की है."

UP Politics: जेल में आजम खान से मिलने से पहले अजय राय बोले- 'कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर किस पर बरसे अखिलेश यादव?
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर किस पर बरसे अखिलेश यादव?
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget