एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

यूपी के कानपुर में हुये एनकाउंटर में 8 पुलिसवाले शहीद हो गये हैं. सवाल अब ये है कि पुलिस टीम की तैयारी में कहां कमी रह गई. पुलिस के इस कार्रवाई की खबर विकास दुबे तक कैसे पहुंची. एबीपी गंगा पूछ रहा है सवाल

कानपुर(वीरेश पांडेय और प्रभात अवस्थी का इनपुट). कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों का शहीद होना कई सवाल छोड़ जाता है. शातिर अपराधी विकास दुबे पर 52 से ज्यादा मामले राज्य के अलग अलग जिलों में दर्ज हैं. सवाल ये भी उठता है कि इतना खतरनाक अपराधी खुलेआम कैसे घुम रहा था. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही थी. एबीपी गंगा इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ सवाल उठा रहा है जिनके मुताबिक एक स्थानीय बदमाश जिसके हौसले इतने बुलंद हो गये थे कि उसके गैंग ने आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी.

यही नहीं चौबेपुर क्षेत्र के गांव में विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य कैसे चल रहा था? पुलिस ने जब दबिश डालने की योजना बनाई और विकास को घेरने पहुंची तब विकास के गैंग का योजनाबद्ध तरीके से पलटवार करना मुखबिरी की तरफ इशारा करता है. इस बात की खबर विकास दुबे तक कैसे पहुंचीं कि पुलिस उस पर कार्रवाई करने आ रही है.

एबीपी गंगा ये सवाल उठा रहा है कि विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?, गांव में विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य कैसे चल रहा था? अपराधी का मुखबिर पुलिस से ज्यादा मजबूत कैसे था? पुलिस ऑपरेशन की जानकारी कैसे लीक हुई?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस घटना को पुलिस की चूक माना है. लखनऊ से कानपुर देहात पहुंचे प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से बड़ी चूक हुई. प्रशांत कुमार सीएम योगी को अपनी रिपोर्ट देंगे. इस बयान की माने तो उन्होंने पुलिस टीम की तैयारियों पर सवाल उठाया है.

ठोकिया गैंग के हमले में 6 पुलिसकर्मी हुये थे शहीद यूपी के कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर के बाद लौट रही पुलिस टीम पर हमले के बाद कानपुर में विकास दुबे गैंग के ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. 22 जुलाई 2007 के डकैत ठोकिया से भी बड़ा हमला विकास ने किया. ठोकिया गैंग के हमले में 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. वहीं कानपुर देहात में हुये पुलिस टीम पर हमले में विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों की जान ले ली.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter 'शिवली का डॉन' कहलाता था कुख्यात अपराधी विकास दुबे, थाने में घुसकर की थी दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या

Kanpur Encounter में DSP समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, शातिर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget