एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, वीकेंड लॉकडाउन को बताया 'बेबी पैक'

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 'लॉकडाउन के वीकेंड 'बेबी पैक' का तर्क अब तक किसी को समझ नहीं आया. अपनी असफलता छिपाने के लिए खिलवाड़ जारी है'.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह लॉकडाउन का 'वीकेंड बेबी पैक' कोरोना संकट से निपटने में भाजपा सरकार की विफलता को छिपाने का प्रयास है. उन्होंने एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले: 10 जुलाई को 1347 मामले आए,11 जुलाई को 1403 और 12 जुलाई को 1388 मामले सामने आए''

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के वीकेंड 'बेबी पैक' का तर्क अब तक किसी को समझ नहीं आया. अपनी असफलता छिपाने के लिए खिलवाड़ जारी है. प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की

इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए हफ्ते में चार कार्य दिवस लागू करने की वकालत की थी. अखिलेश ने रविवार को कहा था कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सप्ताह के अंत में लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार कार्य दिवस की व्यवस्था लागू करनी चाहिए और यह लंबे समय तक रहनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा था कि कार्य दिवस सोमवार से बृहस्पतिवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए. कोरोना वायरस को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए जाने चाहिए. इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को नई कार्य संस्कृति विकसित करनी चाहिए ताकि कुछ भी प्रभावित न हो. आपात सेवाएं हर दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए.

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण को देखते हुए सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी.

यह भी पढ़ें:

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव

यूपी: गोरखपुर में अभिभावकों ने घर के बाहर चस्‍पा किए पोस्टर, लिखा- 'नो स्‍कूल-नो फीस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget