एक्सप्लोरर

Prayagraj Magh Mela: माघ मेले में आएंगे पांच करोड़ श्रद्धालु, स्वागत के लिए PM मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों वाली लगी होर्डिंग्स

Magh Mela News: मेले के लिए इस बार अलग से तम्बुओं का शहर बसाया गया है और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. सरकार ने इस माघ मेले को 2025 के महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित करने का फैसला किया है.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) के संगम तट पर हर साल लगने वाला दुनिया का सबसे बड़ा सालाना धार्मिक आयोजन "माघ मेला" छह जनवरी से पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ शुरू हो गया है. मेले के लिए संगम की रेती पर अलग से तम्बुओं का शहर बसाया गया है, साथ ही इस बार सुरक्षा के बेहद ख़ास इंतज़ाम भी किये गए हैं. योगी सरकार ने इस बार के माघ मेले को 2025 के महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित करने का फैसला किया है.

इस बार के मेले में खास तैयारियां की जा रही हैं. कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं. कई प्रयोग किए जा रहे हैं और साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं. मेला क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत करने का संदेश देती हुई तमाम होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं. हालांकि बर्फीली हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की जबरस्त ठंड श्रद्धालुओं का कड़ा इम्तिहान ले रही है.

माघ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
करीब साढ़े छह सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे माघ मेले के लिए संगम की रेती पर तम्बुओं का अलग शहर बसाया गया है. यहां लोहे की चकर्ड प्लेट की डेढ़ सौ किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं तो पीपे के पांच पांटून पुल. दूसरे शहरों की तरह यहां सभी सरकारी विभागों के दफ्तर खोले गए हैं. मेले में तेरह पुलिस स्टेशन और अड़तीस पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. पुलों, स्नान घाटों और इंट्री प्वाइंट समेत सभी प्रमुख जगहों की सुरक्षा इस बार भी पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के ज़िम्मे रहेंगी. हवाई निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा तो पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा दिया गया है.

छह सेक्टरों में बंटे माघ मेले में व्यवस्था और सुरक्षा के लिए दस हजार से ज्यादा कर्मचारी और जवान लगाए गए हैं. पूरा मेला क्षेत्र रात के अंधेरे में भी दूधिया रोशनी से नहा रहा है. मेला क्षेत्र रात के अंधेरे में भी चमकता रहे, इसके लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लाइट्स लगाई गई हैं. मेले में पहली बार टेंट सिटी बसाई जा रही है. इसके साथ ही कई जगहों पर सुविधा केंद्र खोले गए हैं. कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के राशन कार्ड बनाकर उन्हें सस्ते दामों पर अनाज मुहैया कराया जा रहा है तो साथ ही कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी हो रहा है. तमाम बैंकों ने मोबाइल एटीएम की भी व्यवस्था की हुई है.मेले में कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

Prayagraj Magh Mela: माघ मेले में आएंगे पांच करोड़ श्रद्धालु, स्वागत के लिए PM मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों वाली लगी होर्डिंग्स

पौष पूर्णिमा के साथ ही संगम पर लगने वाले एक महीने का कल्पवास भी शुरू हो जाएगा. तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु एक महीने तक मेले में गंगा किनारे संयमित जीवन बिताकर पूजा-आराधना करेंगे. मान्यताओं के मुताबिक़ संगम पर कल्पवास करने वालों को न सिर्फ अपार पुण्य हासिल होता है, बल्कि उन्हें जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष प्राप्त होता है. दुनिया के इस सबसे बड़े सालाना धार्मिक आयोजन में एक महीने तक कई शंकराचार्यों समेत देश भर के साधू- संत यहां भक्ति- ज्ञान और आध्यात्म की गंगा बहाएंगे तो साथ ही छह प्रमुख स्नान पर्वों पर पांच करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आएंगे. 

इस बार मेले के शुरू होने से पहले कई विवाद भी खड़े हुए है. बाढ़ की वजह से कीचड़ और दलदल होने के चलते मेले की तैयारियां काफी देरी से शुरू हो पाई थी. इसके बाद जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हुआ. गंगा में प्रदूषण को लेकर संतों ने नाराजगी भी जताई. हालांकि यह सब अब बीते दिनों की बात हो चुकी है. अब ना कोई नाराजगी है और ना ही कोई विवाद. मेले में आने वाले संत और श्रद्धालु योगी सरकार के इंतजामों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'सिनेमा को नफरत की तलवार से दो फाड़ किया जा रहा है'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget