एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'सिनेमा को नफरत की तलवार से दो फाड़ किया जा रहा है'

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने फिल्मों को सियासी विचारधारा का हथकंडा बना लिया है, जिससे सिनेमा को दो फाड़ किया जा रहा है.

Akhilesh Yadav On BJP: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का देशभर में विरोध किया जा रहा है, कई हिन्दू संगठन इस फिल्म के विरोध में उतर आए हैं जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. अखिलेश ने बिना किसी फिल्म या अभिनेता का नाम लिए बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि फिल्में एंटरटेनमेंट का साधन होती हैं लेकिन बीजेपी ने इसे भी सियासी विचारधारा का हथकंडा बना लिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की नफरत की तलवार से सिनेमा को भी दो फाड़ किया जा रहा है.

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिनेमा को लेकर ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला किया. सपा अध्यक्ष ने लिखा कि "फ़िल्म मनोरंजन का साधन है लेकिन भाजपा सरकार ने इसे सियासी विचारधारा का हथकंडा बना लिया है. सिनेमा के विषय को ही नहीं, सिनेमा जगत को भी भाजपा की ‘डर और अविश्वास’ फैलाने वाली नफ़रत की तलवार से दो फाड़ किया जा रहा है." उन्होंने आगे कहा कि "सार्थक सिनेमा उम्मीद और बदलाव लाता रहा है पर भाजपा ये नहीं चाहती." 

बेरोजगारी को लेकर कसा तंज

अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी पर हमला करने के लिए इसका सहारा लेते है. इससे पहले उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि "भाजपा शासित राज्यों में केवल ‘बेरोज़गार कुंवारे’ ही नहीं है ‘बेरोज़गार बाप’ भी हैं. भाजपा के आने से पहले जिनके पास नौकरियाँ थीं वो भी चली गयी हैं. बेरोज़गारी भाजपाजनित समस्या है. भाजपा के जाने से ही इसका समाधान होगा और युवाओं का आक्रोश बता रहा है, अब ये बहुत जल्द होगा"

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड को लगातार बॉयकॉट का सामना करना पड़ा रहा है, जिसकी वजह से कई बड़े बजट की फिल्में भी सिनेमा में दर्शकों के लिए तरस गई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी. कभी किसी फिल्म, कंटेट या किसी पुराने बयान को लेकर विवाद हो जाता है और फिर फिल्मों के बॉयकॉट के लिए सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की एक मुहिम छेड़ दी जाती है, इसकी वजह से बॉलीवुड का काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें- Mission 2024: क्या BJP संगठन में होने वाला है बड़ा फेरबदल? जल्द दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget