एक्सप्लोरर

प्रयागराज: अतीक के करीबी मुबारक खान की आलीशान इमारत पर चला बुलडोजर, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

मुबारक खान को अतीक गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है. उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. मुबारक खान की तीन मंजिला इमारत पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में माफियाओं-बाहुबलियों और अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा योगी सरकार का ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मुबारक खान की तीन मंजिला इमारत पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया. मुबारक खान को अतीक गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है. उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. करेली थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है. मुबारक की तीन मंजिला बिल्डिंग करेली थानाक्षेत्र के बख्शीमोढ़ा गांव में है. वो इस गांव का प्रधान भी है.

कई घंटे तक चली कार्रवाई तकरीबन 800सौ वर्ग गज में बनाई गई तीन मंजिला बिल्डिंग बेहद आलीशान और आकर्षक थी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के चार बुलडोजरों ने इसे कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद जमींदोज किया. इस दौरान परिवार और इलाके की महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के सख्त रवैये के चलते उनका ये विरोध ज्यादा देर तक नहीं चल सका. विकास प्राधिकरण के अफसरों का दावा है कि मुबारक खान ने बिल्डिंग के निर्माण के लिए न तो नक्शा पास कराया था और न ही निर्माण के लिए किसी तरह की कोई अनुमति ली थी. कुछ दिन पहले ही इसे अवैध निर्माण घोषित कर इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे.

इलाके को छावनी में किया गया तब्दील बुधवार को कार्रवाई दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई. कार्रवाई को विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस समेत कई विभागों की टीमों ने साझा तौर पर अंजाम दिया. इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. बिल्डिंग की अनुमानित लागत करीब 5 करोड़ रूपये है. प्रयागराज में माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ये 28वीं कार्रवाई थी. अब तक हुई कार्रवाई में 30 बिल्डिंगों को ध्वस्त किया जा चुका है. मुबारक खान से पहले पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्र, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी पार्षद बच्चा पासी, राजेश यादव और सपा नेता रामलोचन जैसे लोगों के आशियानों पर भी इसी तरह बुलडोजर चल चुका है.

ये भी पढ़ें:

शिवपाल यादव ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया धर्मनिरपेक्ष, अखिलेश यादव को लेकर कही बड़ी बात

यूपी: तबलीगी जमात के सदस्य पर हत्या की कोशिश की धारा, HC ने कहा- 'ये कानून की शक्ति का दुरुपयोग'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget