एक्सप्लोरर

Fee Hike: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 100 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज, फीस वृद्धि के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा फीस बढ़ाए जाने पर विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यूनिवर्सिटी की शिकायत पर 100 से अधिक छात्रों के खिलाफ एफआईआर की गई है.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad University) में फीस बढ़ोतरी (Fee Hike) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR Registered) की गई है. आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत उनपर केस दर्ज किया गया है. मामले में 15 नामजद और 100 के करीब गैर-नामजद छात्रों के खिलाफ एफआईआर की गई है. यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार (Harsh Kumar) की शिकायत पर कर्नलगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ है. 

12 सितंबर की घटना पर केस दर्ज

छात्रों पर 12 सितंबर को कैंपस में जुलूस निकालने, तालाबंदी करने और कक्षाओं को डिस्टर्ब करने के आरोप हैं. अजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, आयुष प्रियदर्शी, मंजीत पटेल समेत 15 छात्रों को नामजद किया गया है. इस मामले में अभी हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अफसरों का दावा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी ने ज्यादातर कोर्स की फीस चार गुना तक बढ़ा दी है.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 29 लाख के ड्रग्स के साथ 3 छात्र गिरफ्तार किए गए, सोशल साइट से चला रहे थे धंधा

100 साल से ज्यादा वक्त बाद बढ़ी फीस

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने 112 साल बाद फीस बढ़ाई है. हालांकि इसके बावजूद भी छात्रों द्वारा फीस बढ़ाने का विरोध किया जा रहा है. दरअसल, यूनिवर्सिटी ने भले ही 100 साल से ज्यादा समय के बाद फीस बढ़ाई हो लेकिन यह वृद्धि चार गुना है जिससे छात्र नाराज हैं. छात्रों के विरोध के बावजूद भी यूनिवर्सिटी ने इसे मंजूरी दे दी. बढ़ी हुई फीस मौजूदा सत्र 2022-23 से ही लागू होगा. इस फैसले को यूनिवर्सिटी के वित्त समिति और एकेडमिक काउंसिल ने मान्य घोषित कर दिया है. यूनिवर्सिटी छात्र 30 अगस्त से ही प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने कहीं मशाल जुलूस निकाला तो कहीं अनशन पर बैठ गए जिनमें से कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था.

ये भी पढे़ं -

Bijnor: महिलाओं से फोन करवा कर बुलाता था होटल, बंधक बनाकर करता था वसूली, सिपाही सहित 3 गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget