एक्सप्लोरर

Bijnor: महिलाओं से फोन करवा कर बुलाता था होटल, बंधक बनाकर करता था वसूली, सिपाही सहित 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने एक ठग गैंग का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग के सदस्य में एक सिपाही भी शामिल है जो रेप के आरोप में पहले से निलंबित है.

UP News: बिजनौर (Bijnor) पुलिस ने एक ठग गैंग का खुलासा किया है जो कि महिलाओं का सहारा लेकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठता था. इस गैंग के भंडाफोड़ से हैरानी वाली बात सामने आई है. इस गैंग का एक सदस्य यूपी पुलिस का सिपाही निकला जो कि 2011 बैच का है. पुलिस ने सिपाही सहित तीन लोगों को गिरफ्तार (Accused Arrested) किया है. 

महिला के जरिए कारोबारी को बुलाया होटल

एक महिला ने ब्रश कारोबारी यशवीर को फोन करके उत्तराखंड के काशीपुर होटल में बुलाया था. उसके बाद गैंग के पांच सदस्यों ने ब्रश कारोबारी और नौकर को होटल में बंधक बनाकर 10 लाख रुपए की मांग की. यशवीर ने एटीएम से 16 हज़ार रुपये निकालकर भी दिए. बदमाशों ने नौकर को बंधक बना कर रख लिया. जिसे आज़ाद करने के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए. इस बीच पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की सूझबूझ के कारण नौकर की जान बच गई. गैंग के तीन सदस्य  गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें मुरादाबाद में तैनात सिपाही भी शामिल है जो कि 2021 में रेप के मामले में निलंबित है. फ़िलहाल गैंग की सरगना मनीषा फरार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है.

Baghpat News: बागपत के एक मकान में पटाखे बनाते समय जबरदस्त धमाका, चार लोग झुलसे

पुलिस ने बताई यह बात

एसपी सिटी बिजनौर डाक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि नजीबाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो लड़कियों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंंसा कर उनको बंधक बनाता था और उनसे पैसे वसूलता था. ऐसा ही एक मामला नजाबाबाद में दर्ज कराया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया गया कि एक लड़की से फोन कराकर कुछ लोगों ने उन्हें रामनगर होटल में बुलाया. इसके बाद बंधक बनाकर पैसे मांगे. पीड़ित ने बताया कि उससे एटीएम से पैसे निकलवाए और नौकर को बंधक बना लिया. उससे कहा गया कि 10 लाख रुपये देने पर ही नौकर को छोड़ा जाएगा. इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है जिसमें निलंबित सिपाही दीपक भी शामिल है.

ये भी पढ़ें -

Lucknow News: एक घर में दो से ज्यादा कुत्ते पालने पर रोक लगाने की योजना बना रहा लखनऊ नगर निगम, जानें निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget