एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 29 लाख के ड्रग्स के साथ 3 छात्र गिरफ्तार किए गए, सोशल साइट से चला रहे थे धंधा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 29 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. ये सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स सप्लाई किया करते थे.

UP News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के नॉलेज पार्क (Knowledge Park) थाना पुलिस और स्वात टीम (SWAT Team) ने ड्रग तस्करी (Drugs Smuggling) वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह लोग टेलीग्राम (Telegram) पर एक ग्रुप बनाकर नशे के सामान की तस्करी किया करते थे. ग्रेटर नोएडा के बड़े कॉलेजों और होस्टल में इस नशे के सामान को छात्रों को बेचा जाता था. पुलिस ने तीन छात्र को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 29 लाख का कैलिफोर्निया बेस नशीला पदार्थ बरामद किया है.

टेलीग्राम ग्रुप में शामिल थे 250 लोग

विदेश से उच्च कोटि का नशीला पदार्थ मंगा कर छात्रों को नशे की लत में डालने वाले गिरोह का नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस दौरान भानु, अधिराज और सोनू को गिरफ्तार किया है. यह तीनों ही फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं. इन तीनों लोगों के कब्जे से 960 ग्राम अवैध नशीला टैबलेट और वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद किया गया है. इन लोगों ने एक टेलीग्राम ग्रुप बना रखा था जिसमें 250 लोग शामिल थे. आरोपी सोनू ने डोपबाजी नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ था. इसी ग्रुप में ऑर्डर आता था.

क्रिप्टो करंसी से की जाती थी पेमेंट

तीनों ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग कॉलेज और होस्टल में नशे की खेप सप्लाई कर रहे थे. इसमें अलग-अलग ऑनलाइन ऐप से पेमेंट की जाती थी. यह माल कुरियर  द्वारा भी स्टूडेंट द्वारा मंगाया जाता था. डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जो नशे की खेप पकड़ी गई है, वह कैलिफोर्निया वीड है जोकि  विदेश से ट्रैफिकिंग के जरिए यहां पर मंगाई गई है. इसकी पेमेंट भी क्रिप्टो करेंसी के द्वारा की जाती थी. इस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है जल्दी इसके मुख्य सप्लायर को भी पकड़ लिया जाएगा.

ग्राहक बनकर गए डीसीपी ने तस्करों को पकड़ा

Gonda: गोंडा में खतरे के निशान के ऊपर बह रही घाघरा नदी, गांव के लोगों में दहशत बरकरार, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

जब पुलिस को गिरोह के बारे में पता चला तो पुलिस इनकी तलाश में जुट गई. टेलीग्राम के माध्यम से उनके ग्रुप के बारे में पता चला. जिसके बाद खुद डीसीपी अभिषेक वर्मा एक ग्राहक बनकर इन लोगों से मिलने के लिए गए और उसी दौरान इन तीनों को शारदा अस्पताल गोल चक्कर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया. अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीन ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया गया है जो कि अलग-अलग कॉलेज में ड्रग्स सप्लाई करते थे.

ये भी पढ़ें -

Agra News: आगरा में खस्ताहाल एक सरकारी स्कूल, नीम के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते हैं 108 बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget