एक्सप्लोरर

UP: पीलीभीत के 919 स्कूलों में फर्नीचर नहीं, DM के औचक निरीक्षण से हड़कंप, BSA को सख्त निर्देश

Pilibhit News: निरीक्षण के दौरान विद्यालय में झाड़ियों, गंदगी और साफ-सफाई की कमी देख डीएम ने सभी स्कूलों में तत्काल सफाई करने के आदेश दिए. 919 स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं.

पीलीभीत के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कम्प मच गया, जब डीएम ज्ञानेंद्र सिंह मुथुडांडी प्राथमिक विद्यालय में अचानक निरीक्षण को पहुंचे. छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते देख नाराजगी जताई. डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह को फटकार लगाते हुए जिले के सभी स्कूलों की स्थिति की तत्काल रिपोर्ट मांगी. साथ ही 919 स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में झाड़ियों, गंदगी और साफ-सफाई की कमी देख डीएम ने सभी स्कूलों में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए. मिड-डे मील का स्वाद चखने और स्कूल के नल का पानी पीने के बाद डीएम ने पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. उन्होंने सभी स्कूलों में पानी की सैंपलिंग करवाकर शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कायाकल्प योजना के बावजूद खामियां

जनपद में कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के सौंदर्यीकरण पर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन कई स्कूलों में दूषित पेयजल और खराब साफ-सफाई की स्थिति सामने आई. डीएम ने बीएसए को सख्त हिदायत दी कि सभी बेसिक स्कूलों को तत्काल दुरुस्त किया जाए.

919 स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था

पीलीभीत में कुल 1499 स्कूल थे, जिनमें से 129 स्कूलों का विलय कर अब 1370 स्कूल शेष हैं. इनमें से 919 स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. डीएम ने सामाजिक संस्थाओं और सीएसआर फंड के माध्यम से इन स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

लगातार निरीक्षण का ऐलान

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूलों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा. यदि किसी स्कूल में कमी पाई गई तो तत्काल कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी. डीएम के इस कदम से जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है. उधर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है. जबकि शिक्षा विभाग में खलबली मच गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक
PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील से ज्वेलरी कारोबारी बोले- व्यापार पर पड़ेगा बड़ा असर
PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील से ज्वेलरी कारोबारी बोले- व्यापार पर पड़ेगा बड़ा असर

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive
Maruti Suzuki Victoris : The Best CNG Car? #marutisuzuki #victoris #cngcar #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
'PM की नसीहत केवल जनता के लिए, खुद मोदी जी और उनके नेता...', रोहिणी आचार्य का तंज
'PM की नसीहत केवल जनता के लिए, खुद मोदी जी और उनके नेता...', रोहिणी आचार्य का तंज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
Embed widget