एक्सप्लोरर

UP: कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिया धरना, SHO निलंबित, जानें- पूरा मामला

Kanpur Dehat News: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थाना प्रभारी सतीश सिंह पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दलित अधिनियम के तहत मनगढ़ंत मामला दर्ज करने का आरोप लगाया.और थाना प्रभारी के खिलाफ धरना शुरू किया.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में धरना दिया और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद स्थानीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया. यही नहीं इस घटना आने पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को भी जगजाहिर कर दिया.

अधिकारियों के मुताबिक पांच घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है.

ये है मामला

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थाना प्रभारी सतीश सिंह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दलित अधिनियम के तहत मनगढ़ंत मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उन्हें जानबूझकर निशाना बनाने की कोशिश है.

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह पिछली समाजवादी सरकार नहीं है. यह योगी सरकार है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

सीओ की भी नहीं सुनी

सीओ (सिकंदरा) प्रिया सिंह द्वारा मंत्री को धरना समाप्त करने के लिए मनाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद शुक्ला अपनी बात पर अडिग रहीं.

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को आकर सबके सामने बोलने दीजिए. मंत्री ने आगे कहा कि मैंने पिछले 25 वर्षों में कभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन आज यह सम्मान की बात है. मैं जानना चाहती हूं कि किसके दबाव में यह मामला दर्ज किया गया.

थाना प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने और थाना प्रभारी सतीश सिंह के खिलाफ जांच के आदेश देने के बाद धरना समाप्त किया गया. उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय को मामले की विस्तृत जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये गये हैं.

पति ने मंत्री से जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान शुक्ला के साथ उनके पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला भी शामिल हुए. उन्हें कथित तौर पर सरकार के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री से बात करते हुए और स्थिति पर अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए देखा गया.

Input By : सुमित गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget