एक्सप्लोरर

खस्ताहाल है अस्पताल, गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है बेड की व्यवस्था, बिजली की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

महिला अस्पताल की लापरवाही उस समय उजागर हुई जब एटा के अपर जिला अधिकारी केपी सिंह ने बुधवार को एटा के जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

एटा, एबीपी गंगा। यूपी में अस्पताल खस्ताहाल हैं। जिला महिला अस्पताल का हाल बुरा है। यहां जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो रही है उनके लिए जच्चा और बच्चा को एक अदद बेड भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एक बेड पर दो दो महिलाएं और उनके दो दो नवजात शिशुओं को रखा जा रहा हैं। इस तरह से एक बेड पर चार चार लोग भर्ती हैं। मामला उस समय प्रकाश में आया जब एटा के अपर जिला अधिकारी ने बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस लापरवाही पर अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

उपलब्ध नहीं है बेड

एटा जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं के चलते गर्भवती महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। यहां जिन महिलाओं को डिलीवरी हो रही है उनको डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा को अलग से बेड भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालात ये हैं कि एक एक बेड पर दो दो प्रसूता महिलाएं और उनके दो दो बच्चों सहित चार चार लोगों को रखा जा रहा है। साथ ही अस्पताल में बिजली की व्यवस्था न होने से मरीजों को हाथ के पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उजागर हुई लापरवाही

महिला अस्पताल की ये लापरवाही उस समय उजागर हुई जब एटा के अपर जिला अधिकारी केपी सिंह ने बुधवार को एटा के जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त एटा जिला चिकित्सालय में सीएमएस सहित कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले और कई कर्मचारी नदारद मिले। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। जिला अस्पताल में जिले की 23 लाख की आबादी पर एक मात्र ब्लड बैंक में मात्र 16 यूनिट ब्लड मिला जो कि किसी भी आपात व्यवस्था से निपटने में नाकाफी हैं । इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में मरीजो की भारी भीड़ देखने को मिली।

पाई गईं खामियां

इस अवसर पर एटा के अपर जिला अधिकारी प्रशाशन केपी सिंह ने अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। एटा जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर ये तीन दिन में दूसरा आकस्मिक निरीक्षण है। इससे दो दिन पूर्व एटा के जिला अधिकारी सुखलाल भारती ने इसी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था जिसमे अनेको खामियां और अनियमितताएं पाई गईं थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget