एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस से निकाल सकेंगे बैंक खाते का पैसा..अप्रैल से शुरू होने जा रही है ये सुविधा

अब आप पोस्ट ऑफिस से भी अपने बैंक खाते का पैसा निकाल सकते हैं। सरकार जल्द ही यूपीआई से जोड़कर यह सुविधा देने की तैयारी कर रही है।

प्रयागराज, एजेंसी। भारतीय डाक सेवा से जुड़ा बैंक- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) अपने उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक मोबाइल बैंकिंग सुविधा देने के लिए अप्रैल से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ने की तैयारी में है। यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जिसे नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई व्यक्ति को दो पक्षों के बैंक खातों के बीच तेजी से लेन देन की सुविधा प्रदान करता है।

यहां स्थित प्रधान डाकघर में आईपीपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि आगामी अप्रैल से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ जाएगा जिससे आईपीपीबी के ग्राहक अपने खाते से किसी को भी भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आईपीपीबी में यूपीआई लागू होने से इस बैंक के ग्राहक आईआरसीटीसी पोर्टल पर रेल टिकट का भुगतान कर सकेंगे और साथ ही अन्य दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर सेवा या उत्पाद का भुगतान कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि आईपीपीबी फास्ट टैग रिचार्ज की सुविधा पर भी काम कर रहा है और संभवतः अप्रैल महीने से बैंक के ग्राहक अपने खाते से फास्ट टैग का रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए आईपीपीबी के एप्लीकेशन पर ही फास्ट टैग रिचार्ज की सुविधा शामिल करने पर काम चल रहा है।

प्रयागराज मुख्य डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी आखाड़े ने बताया कि वर्तमान में आईपीपीबी का खास जोर आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर है। इसके तहत ग्राहक अपने बैंक खाते का पैसा किसी भी डाकघर से निकाल सकते हैं, बशर्ते उसका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो।

उन्होंने बताया कि एईपीएस के तहत ग्राहक किसी भी बैंक से पैसा अपने आईपीपीबी के खाते में हस्तांतरिंत कर सकते हैं। हालांकि एईपीएस सुविधा का लाभ लेने के लिए उसके क्षेत्र में डाकघर होना जरूरी है और उसका एक खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में भी होना चाहिए।

आखाड़े ने बताया कि पिछले महीने के अंत में बैंक हड़ताल के दौरान 28 जनवरी को अकेले प्रयागराज में एईपीएस के तहत 1.05 करोड़ रुपये का 2200 लेन देन हुआ जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget