एक्सप्लोरर

सावधान! डेटिंग ऐप से फंसाकर लोगों से करते थे लूट, नोएडा पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Noida News: पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (21), शिवम (19), यश (21), मोहित सिंह सोलंकी (19), अमन और सूरज के रूप में हुई है.

UP News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर लूटपाट करता था. इस गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन बदमाशों के पास से लूटी गई रकम 19,500, एक कार, दो अवैध चाकू, एक देसी तमंचा और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (21), शिवम (19), यश (21), मोहित सिंह सोलंकी (19), अमन और सूरज के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ग्राइंडर ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती कर उन्हें निजी मुलाकात के लिए बुलाते थे. फिर या तो उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे या सीधे मारपीट कर उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लेते थे.

सूरजपुर थाने में दर्ज हुई थी शिकायत 

गिरफ्तार आरोपी पीड़ितों से जबरन UPI के माध्यम से रकम भी ट्रांसफर करवाते थे जो अमन और सूरज के खातों में जाती थी. दोनों बदले में गिरोह को 20% कमीशन देते थे. पुलिस ने बताया कि इस गैंग से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है. इस मामले में एक पीड़ित युवक ने 19 जून को सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीना गया और जबरन खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए गए. पुलिस की सक्रियता से अब यह पूरा गिरोह सलाखों के पीछे पहुंच चुका है.

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी सक्रिय है गैंग, साढ़ू समेत 8 के खिलाफ रंगदारी में मुकदमा दर्ज

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget