एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में बिजली कटौती को दूर करने के लिए खर्च होंगे 200 करोड़, 11 पॉइंट पर किया जाएगा काम

UP News: नोएडा में बिजली कटौती को दूर करने के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. जिसके साथ ही 11 पॉइंट पर काम किया जाएगा.

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा शहर में बिजली की कटौती लोगों के लिए समस्या बन गई है, आए दिन अलग-अलग जगहों से बिजली की कटौती की खबरें सामने आती है. हाल ही के दिनो मे कई जगह तो यह समस्या इतनी बड़ी बन गई है कि लोग सड़कों पर आ कर इसके खिलाफ विरोध तक करने लगे है. दरअसल, इस साल एनसीआर में गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है पर ऐसे में चाहे दिल्ली की बात करें या नोएडा की बात करें दोनों ही जगह बिजली की मांग ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

लोगों की बढ़ती मांग और ऐसे में बढ़ती बिजली कटौती को देखते हुए बिजली विभाग नोएडा में बिजली ढांचे को मजबूत करने के मद्देनजर 200 करोड रुपए खर्च करेगा. बिजली कटौती को खत्म करने के लिए विद्युत निगम ने एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट  तैयार की है, अब इस प्रोजेक्ट पर मंजूरी लेने के लिए इस हफ्ते ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ को भेजा जाएगा.

11 पॉइंट पर होगा काम
 बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विद्युत विभाग कुल 11 पॉइंट पर काम करेगा, जिससे शहर में रहने वाले लोगों को बिना रुकावट के बिजली मिल सके. दरअसल, नोएडा नो ट्रिपिंग जोन में शामिल है, लेकिन नो ट्रिपिंग जॉन में होने के बाद भी शहर में लगातार कटौती की परेशानी बनी रहती है.जिसको देखते हुए शहर में सर्वे करके विद्युत विभाग ने डीपीआर तैयार की है.

नोएडा में नियम के हिसाब से अब ग्रीन बेल्ट से गुजरने वाले ओवरहेड वायर लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा. इसके अलावा अक्सर जब आंधी बारिश होने के बाद जो ब्रेकडाउन होता है और लंबे समय के लिए बिजली चली जाती है. ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए 11 और 33 किलोवोल्ट फीडरों को भी सुरक्षित रखा जाएगा, साथ में जितने भी ट्रांसफार्मर शहर में लगे हुए है. उन सबका लोड भी बढ़ाया जाएगा. जैसे ही मेरठ मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिल जाएगी उस के बाद इन सभी बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

इस हफ्ते मेरठ भेजा जाएगा डीपीआर
शहर में बिजली कटौती को देखते हुए 11पॉइंट पर काम करने के लिए डीपीआर तैयार किया गया है, इसको लेकर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि नोएडा में अभी  बिजली ढांचा पुराना है, लेकिन हर साल बिजली की मांग बढ़ती जा रही है. इसलिए बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली के सिस्टम को सुधारने को कोशिश की जा रही है. विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति पूरी करने के लिए 11 पॉइंट पर डीपीआर तैयार किया है जिसे इसी हफ्ते मेरठ भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

UPHESC Result 2022: उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इतने कैंडिडेट्स का हुआ सेलेक्शन

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव का दावा- 'अगर अखिलेश यादव ने मेरा और नेताजी का सुझाव माना होता, तो आज सीएम होते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget