एक्सप्लोरर

UP Night Curfew Guidelines: शादी समारोह में 200 लोग, बिना मास्क दुकानों में नहीं मिलेगा सामान, नई गाइडलाइंस जारी

Night Curfew: इमरजेंसी या आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी मूवमेंट प्रतिबंधित रहेंगे. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है.

Night Curfew in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने एक बार फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा शादी समारोहों में भी अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो पाएंगे. इसे लेकर सीएम ने अधिकारियों साथ हुई टीम 9 की बैठक में निर्देश दिए हैं.

25 दिसंबर से रात 11 से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू
नाइट कर्फ्यू 25 दिसंबर से लागू होगा. इसके दौरान रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू होगा. यानी इमरजेंसी या आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी मूवमेंट प्रतिबंधित रहेंगे. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है.

शादी समारोह से पहले जिला प्रशासन को देनी होगी सूचना
संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शादी समारोह जैसे आयोजनों में भी बंदिशें लगाने का फैसला लिया गया है. अब शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इतना ही नही शादी समारोहों के आयोजन से पहले जिला प्रशासन को सूचना भी देनी होगी.

दुकानों पर अब "मास्क नहीं तो समान नहीं"
सीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि बिना मास्क कोई भी दुकानदार, ग्राहक को सामान न दे. बाजारों में "मास्क नहीं तो सामान नहीं" के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें. सड़कों, बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए. पुलिस बल लगातार गश्त करे. पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए.

अन्य प्रदेश व विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच
देश के कई राज्यों और विदेशों में भी कई जगह कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. उत्तर प्रदेश इससे बचा रहे इसके लिए देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग, टेस्टिंग की जाएगी. बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए सीएम ने कहा है. उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को गांवों और शहरी क्षेत्र में पुनः एक्टिव किया जाए. बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराएं. उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए. आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए.

चिकित्सकीय सेवाओं का परीक्षण करने के निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत पूर्व में व्यवस्थित तैयारियां की हैं. इनका फिर से परीक्षण कर लिया जाए. प्रदेश के सभी शासकीय, निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख कर ली जाए. औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करें.

प्रदेश में 24 घंटे में 49 नए कोविड केस, कुल एक्टिव मामले पहुंचे 266
प्रदेश में अगर पिछले 24 घंटे के कोरोना के आंकड़ों को देखें तो 49 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इन्हीं 24 घंटे में 12 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. आज प्रदेश में कुल 266 एक्टिव कोविड केस. हालांकि कुछ दिन पहले ही एक्टिव केस की संख्या घटते घटते 100 से नीचे आ गयी थी. लेकिन एक बार फिर ये बढ़ने लगी है. बात वैक्सीनशन की करें तो 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण हो चुका है. यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज जबकि 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है. इस तरह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है. 

यह भी पढ़ें-

Night Curfew in UP: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस

Kanpur News: अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर IT का छापा, इतना मिला कैश कि नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget