एक्सप्लोरर

लोकसभा के पहले भाषण में चंद्रशेखर ने सेना को लेकर कर दी बड़ी मांग, असमंजस में NDA सरकार

Lok Sabha News: आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज लोकसभा में अपनी बात रखीं. उन्होंने इस दौरान बहुजन समाज के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव का भी जिक्र किया.

Chandrashekhar Azad in Parliament: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज यानी मंगलवार (2 जुलाई) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखी. उन्होंने इस दौरान उन्होंने आज़ादी, जातीय जनगणना, संख्या के आधार पर आरक्षण, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, बहुजन समाज के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी.

आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा,14 अगस्त 1947 को ये देश अंग्रेजों के अधीन था. 15 अगस्त 1947 को हम लोग आजाद हुए और 16 अगस्त को देश आजादी में था, लेकिन देश में धन, धरती और राज पाठ में बंटवारा नहीं हुआ. जो साधन संसाधन थे उनमें बंटवारा सही रूप से नहीं होने के कारण एक बहुत बड़ी आबादी सुविधाओं से वंचित रह गई और समाज से वंचित रह गई.

जातीय जनगणना की मांग 

नगीना सांसद ने आगे कहा कि  उनको सम्मान देने के लिए और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचे इसके लिए लोकतंत्र की व्यवस्था हुई, लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी हम कहां खड़े हैं, यह चिंता की विषय है. सामाजिक न्याय तभी होगा जब जातीय जनगणना पूरी होगी और जातीय जनगणना कराई जाएगी और साथ साथ संख्या के आधार पर आरक्षण है जो वंचित वर्गों का बढ़ाया जाएगा. उसके साथ साथ 70 फीसदी आबादी तो गांव में रहती है. तो ऐसे में गाँव की आबादी के बारे में भी सोचना होगा कि उनका जीवन कैसे बदले.

आज लोक सभा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के अभिभाषण पर अपनी बात रखी। pic.twitter.com/FFDxH1TUV3

— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) July 2, 2024

">

बहुजन समाज के छात्रों से साथ भेदभाव?

नगीना सांसद ने चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बहुजन समाज के जो छात्र हैं उनके साथ जाति के नाम पर भेद भाव होती है. नियंत्रण उनकी हत्या हो रही है. साथ-साथ जो सरकारी कर्मचारी हैं दफ्तरों में उनके साथ भी भेदभाव होती है. मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भी जातिगत और धार्मिक शोषण किया जा रहा है. इसलिए मेरी मांग है कि पुरानी पेंशन को भी फिर से बहाल किया जाए. ताकि जो सरकारी कर्मचारी देश की सेवा में लगे हुए हैं उनका भी सम्मान होना चाहिए. 

''अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद हो''

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनावी फायदे के लिए सबका साथ और सबका विकास के नारे दिए, जो बिल्कुल खोखले हैं. क्योंकि 10 साल में पिछड़े आदिवासी, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हुए हैं वो किसी से छिपे हुए नहीं हैं. ये ग़लत है ये बंद होना चाहिए. 

अग्निवीर योजना को हटना की मांग 

आज़ाद ने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में निजी क्षेत्रों में एससी एसटी, ओबीसी को आरक्षण देने का कोई उल्लेख नहीं हुआ है. जो कि आज चर्चा का विषय है. आज 98 फीसदी प्राइवेट सेक्टर है. 2 फीसदी केवल सरकारी सेक्टर है. 98 फीसदी प्राइवेट सेक्टर में भी हमारी हिस्सेदारी की बात होनी चाहिए.  इस दौरान उन्होंने नगीना क्षेत्र का भी ज़िक्र किया और रोजगार बढ़ाने की बात की. ताकि युवक नगीना से पलायन नहीं कर सके. चीन के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने कहा कि चीन हमें आँख दिखा रहा हैं. वो हमारी सीमाओं में घुसपैठ कर रहा है. इस अग्निवीर योजना को हटाकर एक बार फिर से सेना भर्ती शुरू की जाए और साथ साथ चमार रेजिमेंट को एक बार फिर से बहाल किया जाए.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: केदारनाथ घाटी समेत हिमालय पर मंडराया नया खतरा, प्रशासन 13 ग्लेशियर झीलों की करवाएगा स्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget