एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से मचा हड़कंप, एक शव की नहीं हुई पहचान

मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एक शव मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के पास गन्ने के खेतों में सड़ी-गली हालत में मिला तो वहीं दूसरा शव मोहल्ला जामिया नगर में एक तालाब में तैरता हुआ मिला.

एक शव की हुई पहचान पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मिमलाना रोड पर मिले शव की हालत सड़ी-गली होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जबकि, जामिया नगर तालाब में मिले शव की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी जामिया नगर के रूप में हुई है.

मजदूरों ने देखा शव दरअसल, रविवार को थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कॉलेज के निकट कुछ मजदूर गन्ने की बंधाई करने के लिए गए थे. यहां मजदूरों ने गन्ने के खेत में एक सड़ी-गली लाश को देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की पहचान कराने में जुट गई.

तालाब में तैरता मिला शव दूसरा मामला मोहल्ला जामिया नगर का है जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले में स्थित एक तालाब में शव तैर रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले वासियों की मदद से तालाब मशक्कत के बाद शव को निकाला. शव की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन उम्र 24 वर्ष निवासी मोहल्ला जामिया नगर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मृतक शाहरुख के परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को ले जाना चाहते थे मगर शाहरुख के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में हाईटेक हुए नकलची, मुंह पर मास्क लगाकर बाजू, पैर और हथेली में ही उतार ली पूरी किताब

गोरखपुर: पत्‍नी से अवैध संबंध के शक में दोस्‍तों ने कर दी युवक की हत्‍या, चाकू से गोदा शरीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget