एक्सप्लोरर

गोरखपुर: पत्‍नी से अवैध संबंध के शक में दोस्‍तों ने कर दी युवक की हत्‍या, चाकू से गोदा शरीर

गोरखपुर में राजगीर मिस्‍त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि एक दोस्‍त को शक रहा है कि उसकी पत्‍नी से मृतक सर्वजीत का अवैध संबंध रहा है.

गोरखपुर: पत्‍नी से अवैध संबंध का शक और राजगीर मिस्‍त्री होने के बावजूद दोस्‍त को काम नहीं दिलाने पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद चार दोस्‍तों ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्‍या कर दी थी. इतना ही नहीं हत्या के बाद शरीर को चाकुओं से गोद दिया. दोस्‍तों ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि युवक अक्‍सर शराब पीने के बाद झगड़ा करता रहा है. इसी वजह से चारों ने उसकी से हत्‍या कर दी. लेकिन, पुलिस की सख्‍ती के बाद पूरा सच सामने आ गया.

पुलिस को मिली थी लाश गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स सभागार में एसपी नॉर्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने मामले का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर के पीपीगंज इलाके के ताललिखिया गांव के सर्वजीत (45) का 9 सितंबर की सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर पुलिया के पास शव मिला था. गला रेतकर और चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी. गला रेतने के साथ ही चाकू से उसके शरीर पर कई वार भी किए गए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 सितंबर की शाम बाइक सवार दो युवक सर्वजीत को घर से बुलाकर ले गए थे. दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था, इसलिए परिवार के लोग उन्हें पहचान नहीं पाए. युवकों के साथ जाने के बाद राजगीर मिस्‍त्री का काम करने वाला सर्वजीत घर नहीं लौटा.

नशे की हालत में हुई बहस अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक सर्वजीत को साथ लेकर कच्ची शराब के अड्डे पर गए. वहां उनके दो साथी पहले से ही मौजूद थे. उन्होंने वहां शराब खरीदी और पुलिया के पास बैठकर पीने लगे. शराब कम पड़ गई, तो उन्होंने एक साथी को थोड़ी और शराब लाने के लिए कच्ची के अड्डे पर भेज दिया. इसी बीच नशे की हालत में सर्वजीत की बहस होने लगी. बहस के दौरान ही सर्वजीत की हत्या कर दी गई.

गोरखपुर: पत्‍नी से अवैध संबंध के शक में दोस्‍तों ने कर दी युवक की हत्‍या, चाकू से गोदा शरीर

सामने आई सच्चाई पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाश मिलने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू की और उसके चार दोस्‍तों इंदल पासी, जीतू निषाद, श्रवण निषाद और ताललिखिया के रहने वाले दरबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्‍होंने बताया कि एक दोस्‍त को शक रहा है कि उसकी पत्‍नी से सर्वजीत का अवैध संबंध रहा है. वहीं, लेबर का काम करने वाले दूसरे दोस्‍त को लॉकडाउन की वजह से राजगीर मिस्‍त्री सर्वजीत काम नहीं दिला रहा था. इसी खुन्‍नस में दोस्‍तों ने उसकी हत्‍या कर दी. गला रेतकर हत्‍या करने के बाद उसके शव को नशे की हालत में चाकुओं से गोद भी दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

मेरठ में मास्क के बिना नहीं कर सकेंगे सफर, लग सकता है जुर्माना, हर मूवमेंट पर है पुलिस की नजर

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद ने किया कंगना रनौत का समर्थन, महंत नरेंद्र गिरी ने दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget