एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में शौर्य जागरण यात्रा का पोस्टर लगाने पर हंगामा, वीएचपी-बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

Meerut Shaurya Jagran Yatra News: मेरठ में बजरंग दल के कार्यकर्ता सचित ने बताया कि हमारी एक अक्टूबर की रैली है, हम उसके लिए पोस्टर लगा रहे थे. इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आए और मारपीट की.

Meerut News: उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) की शौर्य जागरण यात्रा (Shaurya Jagran Yatra) के पोस्टर लगाने पर हंगामा हो गया. आरोप है कि इस दौरान वीएचपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया और लाठी-डंडों से खूब पीटा गया. यही नहीं पथराव भी किया गया. मामला सांप्रदायिक रंग न ले, इसके लिए पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है. पूरा मामला रात का था, ऐसे में हमलावर आसानी से भाग निकले. फिलहाल पथराव से इलाके में दहशत और खौफ है.

वहीं इस हमले में एक कार्यकर्ता का सिर फूट गया. एहतियात के तौर पर इलाके में रात के वक्त पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई. मामला लखनऊ तक गूंजा तो अधिकारी भी दौड़ लगा रहे हैं. मामला शहर कोतवाली थाना इलाके के करम अली इलाके का है, यहां रहने वाले सचित बजरंग दल कार्यकर्ता हैं. अक्टूबर में वीएचपी की शौर्य जागरण यात्रा निकाली जानी है. इसको लेकर लोगों को जागरूक करने और भीड़ जुटाने के लिए पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं.

पीड़ितों की तरफ से थाने में दी गई तहरीर

इस बीच रविवार रात के वक्त जब पोस्टर लगाए जा रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोग आए और कहासुनी करने लगे. मामला मारपीट के बाद पथराव तक जा पहुंचा. बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इस हमले में एक कार्यकर्ता तरुण माथुर घायल हो गया जबकि बाकी की जैसे-तैसे जान बची. इसके बाद रात में ही पुलिस की तैनाती कर दी गई. इस मामले में पीड़ितों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है. हालांकि, पुलिस अधिकारी इस पर बोलने से बच रहें हैं.

'मस्जिद के आगे नहीं लगाया पोस्टर'

बजरंग दल कार्यकर्ता सचित ने बताया, "हमारी एक अक्टूबर की रैली है, हम उसका प्रचार कर रहे थे और पोस्टर लगा रहे थे. इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आए और उन्होंने मेरे चाचा के लड़के को चांटा मारा, फिर जब हम सारे बोले तो उन्होंने किसी चीज से मारा, वहां पर पथराव हुआ, उन्होंने ईंट मारी, उनके हाथों में डंडे भी थे, धमकी दे रहे थे कि घर में घुसकर मारेंगे. इसके बाद हमने अपनी शिकायत दर्ज कराई है. हमारी बैठक हुई थी तो उसमें यह भी तय हुआ था कि पोस्टर सिर्फ हिन्दुओं के घरों के बाहर ही लगाने हैं और उनसे पूछकर ही लगाना है. हमने पोस्टर कोई मस्जिद के आगे नहीं लगाया, बस उन्हें बुरा लग रहा था, वो किलसे रहते हैं.

ये भी पढ़ें- यूपी में इन IAS-IPS अधिकारियों का सबसे खराब है प्रदर्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने पेश हुई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Embed widget