एक्सप्लोरर

यूपी में इन IAS-IPS अधिकारियों का सबसे खराब है प्रदर्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने पेश हुई लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में बेहतर और खराब प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन डीएम और एसपी की लिस्ट जारी हुई है. सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सबसे खराब प्रदर्शन दिखा.

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के जिलाधिकारी लोक शिकायतों के निस्तारण के मामले में अगस्त में राज्य के 10 सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जनसुनवाई समाधान प्रणाली या एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के आधार पर, राज्य सरकार ने राज्य में सबसे अच्छे और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारी और जिला पुलिस प्रमुखों की एक सूची रविवार को जारी की.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के समक्ष आईजीआरएस और मुख्‍यमंत्री हेल्पलाइन की अगस्‍त माह की रैंकिंग प्रस्‍तुत की गयी, जिसमें राज्य के 10 सबसे अच्छे और 10 सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों का उल्लेख किया गया है. सूची के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के जिलाधिकारियों का नाम ख़राब प्रदर्शन करने वालों में शामिल है.

अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी हिदायत

रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की अगस्त माह की ‘टॉप’ और ‘बॉटम’ 10 रैंकिंग मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की गई. राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के अलावा तहसीलों के कार्यों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर यह सूची तैयार हुई है.

बयान में कहा गया कि सूची में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कड़ी हिदायत देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए कहा है. बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक महीने बाद दोबारा उन सभी के कार्यों की समीक्षा होगी, जिसमें खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. बयान के अनुसार अधिकारी जनता के लिए कारगर बनेंगे तो उनका कार्यकाल भी यादगार बनेगा.

टॉप 10 जिलाधिकारियों में अमेठी सबसे ऊपर

बयान के अनुसार आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के निस्तारण में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलाधिकारियों में क्रमश: अमेठी, कन्नौज, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, सोनभद्र, गाजियाबाद, महोबा, मिर्जापुर, हापुड़ और भदोही के जिलाधिकारी हैं. बयान के अनुसार खराब प्रदर्शन करने वालों में बागपत, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, रामपुर और मुरादाबाद के जिलाधिकारी शामिल हैं.

बयान के अनुसार जारी सूची में सबसे अच्छा कार्य करने वाले पुलिस आयुक्त, एसएसपी और एसपी में अलीगढ़, श्रावस्ती, सोनभद्र, हमीरपुर, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, कासगंज, चित्रकूट, भदोही और हाथरस के अधिकारी शामिल हैं. जबकि नीचे से 10 अधिकारियों में बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, फतेहपुर, झांसी, अयोध्या, एटा, हापुड़, आजमगढ़ और संत कबीर नगर के पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

अच्छा प्रदर्शन करने वाली तहसीलों को भी किया शामिल

बयान के अनुसार सूची में सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की तहसीलों को भी शामिल किया गया है. इसमें टॉप 10 तहसीलों में अलीगढ़ की कोल, जौनपुर की केराकत और बदलापुर, श्रावस्ती की इकौना, प्रयागराज की सदर, बागपत की बड़ौत, अलीगढ़ की अतरौली, बुलंदशहर की स्याना, जालौन की उरई और अमरोहा की हसनपुर तहसील शामिल हैं.

बयान के अनुसार इसी प्रकार खराब प्रदर्शन वाली तहसीलों में रामपुर की बिलासपुर, कन्नौज की तिर्वा और छिबरामऊ, रामपुर की मिलक, हापुड़ की धौलाना, हाथरस की हाथरस, संत कबीरनगर की खलीलाबाद, खीरी की धौरहरा, कन्नौज की कन्नौज और रायबरेली की ऊंचाहार तहसील शामिल है. बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने खराब प्रदर्शन वाले सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक माह के अंदर सतत जन सुनवाई करते हुए समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: 'बहन-बेटी को छेड़ा तो अगले चौराहे पर यमराज करेगा इंतजार', सीएम योगी की शोहदों को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget