एक्सप्लोरर

Meerut Robbery Case: महंगे शौक ने बनाया कर्जदार, उधार चुकाने के लिए लुटेरों ने की 7 लाख की लूट, पुलिस ने दबोचा

मेरठ में तीन दिन पहले 7 लाख नकदी लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि उधार की रकम चुकाने के लिए बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था.

Robbery Case in Meerut: मेरठ में तीन दिन पहले पेट्रोल पंप पर लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वारदात को अंजाम देनेवाले सभी लुटेरे नई उम्र के हैं और महंगा शौक रखते हैं. उधार की रकम चुकाने के लिए बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था. तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट की रकम में से लगभग साढ़े तीन लाख रुपए भी बरामद कर ली है. पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि गाजियाबाद जिले के लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

पेट्रोल पंप के दो मैनेजरों से हुई थी 7 लाख की लूट

लुटेरों को मुखबिरी पेट्रोल पंप के एक पूर्व कर्मचारी ने ही की थी. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के दो मैनेजरों से 28 जून को 7 लाख लूट लिए गए थे. आज एसएसपी रोहित सजवान ने पुलिस लाइन में सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा किया. एसएसपी ने बताया कि बीती 28 जून को डाबका स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप के मैनेजर सुनील और योगेंद्र पीएनबी बैंक की शाखा में रकम जमा कराने जा रहे थे. इसी दौरान लगभग आधा दर्जन लुटेरों ने रास्ते में दोनों मैनजरों से सात लाख का कैश लूट लिया. मामले में पुलिस और एसओजी की कई टीम लुटेरों की तलाश में जुटी थी.

Prophet Remark: नूपुर शर्मा को SC की फटकार पर मायावती बोलीं- सांप्रदायिकता फैलाने वालों के लिए जरूरी सबक

पूर्व कर्मचारी ही निकला वारदात का मास्टरमाइंड

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मोदीनगर निवासी हर्ष उर्फ मोगली, संदीप शर्मा और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 3.36 लाख सहित वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया है. पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मोदीनगर का रहने वाला यशु घटना का मास्टरमाइंड है. दरअसल, यशु पहले शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर काम करता था. वारदात को अंजाम देने वाले सभी लुटेरे मोदीनगर के रहने वाले हैं. नई उम्र के बदमाशों का शौक महंगा है. शौक पूरा करने के चक्कर में बदमाशों पर भारी भरकम कर्ज हो गया था. कर्ज को चुकाने के लिए यशु सहित आधा दर्जन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने का मंसूबा बनाया. एसएसपी ने बताया कि यशु और उसके दो साथी उर्फ दरोगा और हिमांशु उर्फ चैंटा फरार हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. 

Unnao Crime: उन्नाव में शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, बाद में शव को मायके में दफन किया

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget