एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में मामा निकला भांजी का कातिल, पहचान छुपाने के लिए जलाई लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Crime News: मेरठ में एक युवती की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी. युवती का मामा ही कातिल निकला. और पहचान न हो सके इसलिए उसने लाश को जला दिया .पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया.

Meerut Crime News: मेरठ में मिली युवती की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. युवती का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका मामा ही निकला. पहले भांजी की गला दबाकर हत्या की और फिर उसकी लाश को जला दिया, ताकि भांजी की पहचान न हो सके और मामला राज ही बनकर रह जाए.

मामा ने अपनी 21 साल के भांजी तिशा का कत्ल झूठी शान के लिए किया. दरअसल, मेरठ के मुंडाली थाना इलाके के मऊ खास की रहने वाली तिशा का 12वीं की पढ़ाई करते वक्त  गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था. इसके चलते उसके पिता प्रमोद कुमार ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी. बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले गांव के ही युवक के संग तिशा कहीं चली गई थी, इससे परिजन बेहद गुस्से में थे. परिजनों ने ये बात तिशा के मामा सोनू को बताई, सोनू ने तिशा को अपने साथ भावनपुर थाना इलाके के छीलोरा गांव ले गया, लेकिन तुषा अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी थी, और इसी से गुस्साए मामा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

मामा सोनू के अपनी भांजी की हत्या करते वक्त हाथ भी नहीं कांपे और वो इतने गुस्से में था कि पहले तिशा की गला दबाकर हत्या की और रात में चादर में उसके शव को लपेटकर कंधे पर गांव के दूसरे छोर पर ले गया और शव में आग लगा दी. तुषा का शव अधजली अवस्था में पुलिस को मिला और जांच हुई तो शव के कपड़े और हाथ में बंधे कलावे से परिजनों ने पहचान की.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
तिशा की हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारोपी मामा सोनू को भावनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि युवती के पापा प्रमोद और मां से पूछताछ कर रही है.एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जब तिशा के मामा सोनू से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल की और बताया कि तिशा जिद पर अड़ी थी और मानने को तैयार नहीं थी, इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या की। उसने पुलिस को बताया कि तिशा की हत्या उसने अकेले की, कोई और शामिल नहीं था.

ये भी पढे़ें: Sultanpur News: सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ये महंत, किया एलान, बोले- रायबरेली से भरूंगा पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget