एक्सप्लोरर

UP News: कांग्रेस या महुआ मोइत्रा, क्या है दानिश अली को बाहर निकालने की वजह? जानें बसपा ने क्या कहा

Danish Ali News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सांसद दानिश अली को बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की तरफ से जारी प्रेस नोट में कारण बताया गया है.

Danish Ali Suspended From BSP:  सांसद दानिश अली को मायावती (Mayawati) ने बसपा से बाहर कर दिया है. दानिश अली के निष्कासन का कारण पार्टी विरोधी गतिविधि बना. बसपा की तरफ से जारी प्रेस नोट में विस्तार से बताया गया है. प्रेस नोट के मुताबिक दानिश अली पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे. राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की तरफ से जारी नोट में कहा गया है कि दानिश अली पार्टी की नीतियों और विचारधारा के खिलाफ बयानबाजी करने से कई बार मना किया गया. मनाही के बावजूद दानिश अली पार्टी विरोधी गतिविधियो में लिप्त रहे. इसलिए सख्त एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा.

मायावती ने दानिश अली को बसपा से किया बाहर

बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया था. कांग्रेस के नेता दानिश अली से मुलाकात करने लगे. इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दानिश अली से मुलाकात की थी. कहा जा रहा था कि दानिश अली की आड़ में कांग्रेस खोया जनाधार पाने की कोशिश कर रही है. वहीं राहुल गांधी के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी दिल्ली में बसपा सांसद दानिश अली से मुलाकात की थी.

दोनों नेताओं ने संसद में बसपा सांसद से सहानुभूति जताते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस साथ खड़ी है. राहुल गांधी और दानिश अली की मुलाकात ने चर्चाओं को जन्म दे दिया. कयास लगाए जाने लगे कि दानिश अली बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.


UP News: कांग्रेस या महुआ मोइत्रा, क्या है दानिश अली को बाहर निकालने की वजह? जानें बसपा ने क्या कहा

कांग्रेस या महुआ मोइत्रा, क्या है निष्कासन की वजह?

राहुल गांधी के बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुलाकात से भी चर्चाओं को और बल मिला. रमेश बिधूड़ी प्रकरण में कांग्रेस दानिश अली के साथ एकजुटता दिखाई. कांग्रेस के साथ दानिश अली की बढ़ती नजदीकियों पर मायावती ने खामोशी बरती. माना गया कि दानिश अली के खिलाफ कार्रवाई का सही मौके का इंतजार है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर दानिश अली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने टीएमसी सांसद के साथ एकजुटता जताते हुए एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पर ऐतराज जताया.

दानिश अली ने माना कि महुआ मोइत्रा का निष्कासन सदन में अन्याय है. उन्होंने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बहुमत का मतलब नहीं है कि संसदीय समिति या सदन सिर्फ बहुमत के आधार पर किसी को भी फांसी पर लटका दे. आज महात्मा गांधी और बीमराव अंबेडकर की आत्मा रो रही होगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक मुखर सांसद को सदन से निष्कासित करना अन्याय है. 

UP News: 'जहां घोटाला वहीं कांग्रेस नेता...' , धीरज साहू के घर से मिले कैश पर स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget