एक्सप्लोरर

UP News: 'जहां घोटाला वहीं कांग्रेस नेता...' , धीरज साहू के घर से मिले कैश पर स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया

UP News: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों की कैश बरामदगी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में प्रत्येक घर को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं.

Smriti Irani Amethi Visit: तीन राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी दौरे पर पहुंची. दौरे के क्रम में उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. अमेठी सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार को समर्पित कांग्रेस का नेतृत्व हर दिन नए घोटाले को परिभाषित कर रहा है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने का संकल्प ले रहे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस नए घोटाले को परिभाषित कर रही है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों की कैश बरामदगी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में प्रत्येक घर को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू गांधी खानदान में किसका एटीएम हैं. जनता को जवाब का इंतजार रहेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंसान के साथ साथ मशीन थक गई लेकिन अभी भी कांग्रेस नेता के घर से भ्रष्टाचार का पैसा बरामद हो रहा है. बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 'खजाने' का खुलासा हुआ है. 

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को खरी-खरी

उन्होंने कहा कि धीरज साहू कांग्रेस के पहले भ्रष्ट सांसद नहीं हैं. कांग्रेस के एक सांसद को अदालत ने कोयला घोटाले में सजा दे रखी है. स्मृति ईरानी ने पूछा कि ऐसा क्यों हैं जहां घोटाला वहीं कांग्रेस का नेता. बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची थीं. अमेठी पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री के दौरे में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता साथ रहे. स्मृति ईरानी ने छात्राओं को स्मार्टफोन देने के साथ लाभार्थियों को चेक सौंपा. 

UP News: 'कांग्रेस सांसद धीरज साहू के 'खजाने' को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, कहा- 'मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार...'

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget