एक्सप्लोरर

नोएडा: सेक्टर-3 की खिलौना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में दमकल के छूटे पसीने

Noida News:फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सी-72 पते पर स्थित एक खिलौना निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री भरी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया.

यूपी के नोएडा में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब यान थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सी-72 पते पर स्थित एक खिलौना निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री भरी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया.
वहीं सूचना मिलते ही थाना फेज-1 पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब शाम 4 बजे मिली. दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.इस घटना में गनीमत ये रही कि रविवार की छुट्टी की वजह से फैक्ट्री में कोई नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है. फ़िलहाल नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है.

प्लास्टिक के खिलौने बनते हैं

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री योगेश पुत्र ओमप्रकाश की बताई जा रही है, जिसमें मुख्यत प्लास्टिक आधारित खिलौने तैयार किए जाते हैं. गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी के चलते फैक्ट्री में कोई काम नहीं हो रहा था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से उठते काले धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. आग की भीषणता को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को भी कुछ देर के लिए खाली कराया गया ताकि आग फैलने से रोका जा सके.

शार्ट सर्किट की संभावना

हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, मगर शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद ही नुकसान का आकलन और तकनीकी जांच शुरू की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की तत्परता की सराहना की, जिन्होंने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया. पुलिस और फायर विभाग मिलकर पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget