एक्सप्लोरर

UP 3rd Phase Voting: तीसरे चरण में 10 सीटों पर BSP, कांग्रेस, BJP और सपा की लड़ाई, संभल से बरेली तक होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024 3rd Phase: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की वोटिंग कल मंगलवार 7 मई को होगी. इस चरण में डिंपल यादव समेत कई दिग्गज मैदान में हैं.

Lok Sabha Elections 2024 3rd Phase Voting: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को होना है. तीसरे चरण में प्रदेश की दस सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर वोटिंग होगी. इन सीटों पर कई बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. इनमें डिंपल यादव, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव और एसपी सिंह बघेल जैसे चेहरे शामिल हैं. 

संभल लोकसभा सीट से सपा ने दिवंगत सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी और बसपा से सौलत अली भी ताल ठोंक रहे हैं. ये सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है. बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी की वजह से यहां का सियासी समीकरण उलझा दिख रहा है. 

बदायूं लोकसभा सीट पर सपा ने तीन बार प्रत्याशी बदलकर शिवपाल यादव की इच्छानुसार उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने दुर्विजय सिंह और बसपा से मुस्लिम खां मैदान में है. सपा नेता शिवपाल यादव इस सीट पर पूरी जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. 

हाथरस लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट से भाजपा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि, सपा की ओर से जसवीर वाल्मीकि और बसपा से हेम बाबू धनगर चुनाव लड़ रहे हैं.  

बरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया है. वहीं सपा की ओर से प्रवीण सिंह ऐरन मैदान में हैं. यहां बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया ऐसे में इस सीट पर सपा-भाजपा के बीच सीधी टक्कर है. 

एटा लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को टिकट दिया है. उनका मुकाबला सपा के देवेश शाक्य और बसपा के मोहम्मद इरफ़ान से हैं.. इस सीट पर भाजपा मजबूत दिख रही है. 

आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा ने दो बार के सांसद हे धर्मेंद्र कश्यप को फिर से टिकट दिया है. इस सीट पर सपा के नीरज मौर्य और बसपा से आबिद अली उम्मीदवार है. इस सीट पर बसपा ने सपा की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं. 

फ़तेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजकुमार चाहर पर दांव लगाया है. गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के पास है. यहाँ से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार और बसपा ब्राह्मण चेहरे राम निवास शर्मा को टिकट दिया है. 

आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा का साल 2009 से लगातार कब्जा है. साल 2009 और 2014 में इस सीट से बीजेपी का रामशंकर कठेरिया सांसद बने लेकिन 2019 में बीजेपी ने प्रत्याशी बदला और एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया. भाजपा की ओर से इस बार भी बघेल चुनाव लड़ रही है. वहीं सपा ने सुरेश चंद कर्दम और बसपा ने पूजा अमरोही को टिकट दिया है. 

फिरोजाबाद सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला दिख रहा है. यहां से सपा ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई अक्षय यादव को टिकट दिया है. जब भाजपा की ओर से विश्वदीप सिंह और बसपा ने मुस्लिम चेहरे चौधरी बशीर को टिकट दिया है. 

मैनपुरी लोकसभा सीट वीवीआईपी सीट है. ये सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. अखिलेश यादव ने यहाँ से अपनी पत्नी डिंपल यादव को फिर से मैदान में उतारा है. 2022 उपचुनाव में डिंपल ने यहां रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. यहां से भाजपा के जयवीर सिंह और बसपा से शिवप्रसाद यादव चुनाव लड़ रहे हैं. 

चुनाव के बीच नरेश उत्तम पटेल को सपा ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया! इन्हें मिले जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget