एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए हिमखंड काटकर बन रहा रास्ता, 11 दिनों में 2.5 किमी का मार्ग तैयार

Uttarakhand: 2 मई से केदारनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही है. लोक निर्माण विभाग के मजदूर यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए काम में जुटे हुए हैं. 11 दिनों में 2.5 किमी हिस्से में बर्फ को हटाया गया.

Kedarnath News: आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. भारी बर्फबारी के चलते गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ के विशालकाय हिमखंड जमा हो गए हैं. इन्हें हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मजदूर दिन-रात जुटे हुए हैं. रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ काटकर रास्ता बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से बाबा के दर्शन के लिए धाम तक पहुंच सकें.

फरवरी और मार्च में हुई भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम सहित पूरे पैदल मार्ग पर तीन फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है. इससे गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल आवाजाही संभव नहीं थी. ऐसे में 14 मार्च से लोनिवि के 70 से अधिक मजदूर बर्फ काटकर रास्ता बनाने में लगे हुए हैं.

11 दिनों में ढाई किलोमीटर हिस्से में बर्फ हटाकर मार्ग तैयार
अब तक लगभग 11 दिनों में करीब ढाई किलोमीटर हिस्से में बर्फ हटाकर मार्ग तैयार कर दिया गया है. इस दौरान मजदूर थारू हिमखंड को काट रहे हैं, जिसकी ऊंचाई करीब 20 फीट है. इस हिमखंड को काटकर करीब ढाई फीट चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है. बर्फ हटाने में श्रद्धालुओं को कई चुनौतियों का सामाना भी करना पड़ रहा है. 

बर्फ काटने से मार्ग पर गहरी और संकरी घाटी बन गई है. ऐसे में यहां से गुजरना श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है. बर्फ खिसकने का खतरा भी बना हुआ है. हालांकि, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में हिमखंड जोन पर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो.

केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन और लोनिवि की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. हिमखंड जोन में लगातार काम जारी है, ताकि समय रहते मार्ग को पूरी तरह से साफ किया जा सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके. केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं में उत्साह, एक महीने पहले ही अब तक 6.80 लाख ने कराया पंजीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget