एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं में उत्साह, एक महीने पहले ही अब तक 6.80 लाख ने कराया पंजीकरण

पंजीकरण के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी. यह प्रक्रिया फर्जीवाड़े और अवैध पंजीकरण को रोकने में मदद करेगी.

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इसका प्रमाण यह है कि अब तक 6.80 लाख श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है. यात्रा शुरू होने में अभी एक महीने का समय बाकी है, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

पर्यटन विभाग के अनुसार, अब तक चारधाम यात्रा के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं. केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए 2 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है. बदरीनाथ धाम के लिए 1.8 लाख, यमुनोत्री के लिए 1.5 लाख और गंगोत्री धाम के लिए 1.5 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं.

आधार नंबर अनिवार्य
यह आंकड़ा दर्शाता है कि श्रद्धालुओं में इस बार यात्रा को लेकर खासा उत्साह है. विशेषकर केदारनाथ में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है. पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य किया है. यदि एक आईडी से छह लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है, तो सभी यात्रियों के आधार नंबर जरूरी होंगे.

पंजीकरण के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी. यह प्रक्रिया फर्जीवाड़े और अवैध पंजीकरण को रोकने में मदद करेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने वेब पोर्टल और मोबाइल एप दोनों की व्यवस्था की है. श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट और Tourist Care Uttarakhand मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं.

आगरा: सुरक्षा को ताक पर रखा, ताजमहल की पार्किंग में गैस चूल्हे पर बन रहा था खाना, हुआ एक्शन

किसी प्रकार की परेशानी नहीं
इसके अलावा, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर यात्रियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 जारी किया गया है. यह नंबर 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर सफाई, सड़क चौड़ीकरण, चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस तैनाती जैसे इंतजाम किए जा रहे हैं.

पर्यटन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और पंजीकरण का ई-पास अपने साथ रखें. बिना पंजीकरण के श्रद्धालुओं को धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा. इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

इस बार यात्रा के दौरान प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए हैं. साथ ही, यात्रा मार्ग पर मेडिकल पोस्ट और स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget