एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहरण और बलात्कार कांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. कानपुर पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कानपुरः सजेती में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार के मामले में तीसरे आरोपी को भी कानपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतीन्द्र सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी सौरभ यादव को कानपुर देहात इलाके से गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी गोलू यादव के भाई सौरभ यादव को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच टीमों के अलावा सर्विलांस की टीमें भी लगायी गयी थीं.

सौरभ पर आरोप था कि उसने पीड़िता और उसके परिवार को डराया धमकाया था. इस मामले मे सजेती पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. डीआईजी ने कहा कि हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला किया है.

बलात्कार का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

डीआईजी का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पूरी कोशिश रहेगी कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि दूसरे लोग इससे सीख ले सकें. उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलवाने के लिये कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी दो पुलिस उप निरीक्षकों और एक सिपाही को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया था. पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इस बात की पुष्टि की कि दूसरे आरोपी दीपू यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

मामले में उप निरीक्षक देवेंद्र यादव हुए निलंबित

इस बीच मुख्य आरोपी गोलू यादव के पिता पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया है. यादव को जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर वीआईपी ड्यूटी पर भेजा गया था. उसके बाद से वह लापता हैं.

गौरतलब है कि 13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के पिता की बुधवार को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में उस वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी जब एक अस्पताल में उनकी बेटी का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा था. परिवार के सदस्यों ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला करार दिया था.

इसे भी पढ़ेंः क्वाड शिखर बैठक के दौरान हाल के LAC पर भारत-चीन तनाव का उठा मुद्दा, सभी ने किया नई दिल्ली का समर्थन

क्वाड के सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति एकजुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget