एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर देहात में गोवंशों की सुरक्षा पर उठे सवाल, ठंड से बचने के नहीं हैं कोई इंतजाम

UP News: यूपी सरकार गोवंशो के संरक्षण को लेकर तमाम योजनाएं चला रही है इसके बावजूद कानपुर देहात में अधिकारी सरकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं. गोवंश ठंड में खुले आसमान के नीचे भटकने को मजबूर हैं.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश सरक्षण को तमाम योजनाएं चला रही है. लेकिन कानपुर देहात में अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं. सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश ठंड कोहरे और सर्द हवाओं के शिकार होते नजर आ रहे हैं ऐसे में अस्थाई रूप से गौशालाओं का व्यवस्था जनपद में कराई गई है लेकिन गौशालाओं में ना तो जानवरों के लिए काऊ कोर्ट की व्यवस्था है. अलाव और चारे की व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है जिसके चलते जानवर बीमार भी हो रहे है.

रसूलाबाद क्षेत्र में गोवंशों की लगातार तबियत बिगड़ती जा रही है क्योंकि इस सर्द मौसम में गोवंशों के लिए ना तो काऊ कोर्ट की व्यवस्था है और ना ही सर्द से राहत पाने के लिए अलाव की. वहीं, जानवर लगातार बीमार हो रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं भी इन जानवरों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं जिसको लेकर कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के बी डी ओ धन प्राप्ति यादव ने इस बात को स्वीकार किया. लेकिन सवाल कई हैं कि आखिर सरकारी योजनाओं में पास होने वाले पैसे का सदुपयोग अधिकारी क्यों नहीं करते, आखिर क्यों गोवंशों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में धरातल पर कोई भी काम नहीं दिखाई दे रहा.

दोषियों पर कार्रवाई की बात
बी डी ओ धन प्राप्ति यादव का कहना है कि गोवंशों के व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी और जो भी कर्मचारी गोवंशों के समुचित व्यवस्था का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर डॉक्टर को भी निर्देशित कर दिया गया है और गौशाला में बीमार हुए गोवंशों की जांच कर उन्हें उचित उपचार दिए जाने की बात भी कही है.
 
योजनाओं में मिलने वाले लाभ
गौशाला में गोवंश के संरक्षित करने की व्यवस्था सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसमें किसानों का भी विशेष ध्यान रखा गया है क्योंकि आवारा मवेशी किसानों खेतो में घुसकर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा करते थे जिसके चलते किसान परेशान थे, लेकिन गौशालाओं में गोवंशों को संरक्षित करने के इंतजाम न कही नजर आ रहे हैं. सड़कों पर आवारा गोवंश लगातार घूमते नजर आ रहे हैं. सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे तक सब तरफ नजर आती है जिससे हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में गोवंशों को संरक्षित नहीं किए जाने से गोवंशों को ठंड का शिकार होना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: बस्ती में बाल अपचारी भी बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी, प्रशासन ने किया खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget