एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: बस्ती में बाल अपचारी भी बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी, प्रशासन ने किया खास इंतजाम

Basti News:बस्ती के बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध बाल अपचारी भी रामलला का दर्शन कर सकेंगे. इसको लेकर बालग्रह में एक प्रोजेक्टर लगाया गया है. जिसके माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा लाइव देख सकते हैं.

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को होनी है, जिसके तहत अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. देश ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति से जुड़े लोगो में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल हैं. इस सुखद पल में हिस्सा लेने के लिए हर कोई लालायित है. अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करना चाहते है. बस्ती में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन उत्साहित नजर आ रहा है. बस्तीबाल संप्रेक्षण गृह के निरुद्ध बाल अपचारी भी रामलला का दर्शन कर सकेंगे. 

इसके लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किया है, बालग्रह में एक प्रोजेक्टर भी लगाया जा रहा है जिसके माध्यम से बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध बाल अपचारी भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेकर उनका दर्शन कर सके. बस्ती शहर के पचपेडिया में स्थित मण्डलीय बाल संप्रेक्षण गृह में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत कुल 94 बाल अपचारी निरुद्ध हैं, रविवार को इस संप्रेक्षण गृह में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े भजनों को सुबह बजाया गया और यह धुन 22 जनवरी तक सुबह शाम बजाया जाएगा.

बाल अपचारी कर सकेंगे रामलला के दर्शन
यह पूरी तैयारी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रही है, जिससे वहां पर निरुद्ध बाल अपचारी भी उस पल का आनंद लेकर रामलला का दर्शन कर सकें, इसके तहत पूरे परिसर की साफ सफाई कराई गई है, सजावट का भी इंतजाम किया जा रहा है. वहीं, बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अविनाश पटेल ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में 94 बाल आपचारी निरुद्ध हैं, 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दर्शन करने के लिए संप्रेषण गृह में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है, इसी के माध्यम से बाल अपचारी रामलला का दर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: भक्तों ने तैयार किया राम मंदिर अनोखा डिजाइन, लोहे की कीलों और धागों का किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget