एक्सप्लोरर

अपनों की सलामती और युद्ध रुकने के लिए दुआ, खाड़ी देशों में फंसे हैं मुरादाबाद के कई लोग

Moradabad News In Hindi: मुरादाबाद के सैकड़ों लोग खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं. युद्ध के बाद बने तनाव से उनके परिवार की चिंताएं बढ़ गई है. परिवार के लोग अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ईरान-इजरायल युद्ध ने खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा की चिंता बढ़ाई.
  • परिवार वाले चिंतित, घर लौटने के लिए नहीं मिल रहीं फ्लाइटें.
  • तनाव के कारण काम बंद, आर्थिक संकट गहराने का डर.
  • प्रवासी भारतीय मजदूरों की सकुशल वापसी की सरकार से उम्मीद.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण अरब और खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीय मजदूरों की जान भी अब मुसीबत में है. भारत में रह रहे उनके परिवार वाले उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और युद्ध के रुकने की दुआ कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सैकड़ों लोग सऊदी अरब और यूएई सहित कई खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं. युद्ध के बाद बने तनाव से उनके परिवार की चिंताएं बढ़ गई है. परिवार के लोग अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं.

दरअसल, मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके के रहने वाले भूरे भाई बताते हैं कि उनका बेटा और दामाद कामरान यूएई में बार्बर का काम करते हैं. बेटा कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था, वह यहीं है. जबकि दामाद वहीं फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा की फिक्र सता रही है. उन्होंने बताया कि एक दिन तो ईरान के हमले की वजह से उस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था, जिसमे उनके दामाद रहते हैं. हालांकि, वह अब सुरक्षित जगह पर है लेकिन फिर भी उनकी चिंता सता रही है.

'हमलों के कारण सता रही चिंता'

इसी तरह बंगला गांव इलाके के शकील अहमद बताते हैं कि उनके बड़े भाई मोहम्मद अकील रियाद में 25 सालों से रह रहे हैं, सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब युद्ध के कारण रियाद में सब बंद हो गया है. ईरान के हमलों के कारण उनकी सुरक्षा की चिंता हो रही है, क्यूंकि हवाई उड़ाने बंद हैं. इसलिए वह घर भी नहीं आ पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम तो यही चाहते हैं कि ये जंग रुक जाये और सब कुछ पहले जैसा शुरू हो जाये. 

वापस आने के लिए नहीं मिल रहीं फ्लाइट्स

जिगर कालोनी निवासी निजामुद्दीन बताते हैं कि उनके भाई सऊदी अरब में काम करते हैं. वहां युद्ध के कारण खतरा बना हुआ है, कभी भाई से बात हो पाती है और कभी बात भी नहीं हो पाती जिससे चिंता बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि वहां सब काम बंद हो गया है, इसलिए वह वापस आना चाहते हैं, मगर वापस आने के लिए अभी फ्लाइट्स नहीं मिल रही हैं.

परिवार के सामने गहराया आर्थिक संकट

परिवार वालों का कहना है की वहां से जो पैसा वह भेजते हैं उस से परिवार का खर्च चलता है अगर लड़ाई लम्बी चली तो परिवार के सामने आर्थिक संकट बढ़ जायेगा. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए परिवार वाले यही चाहते हैं प्रवासी भारतीय मजदूर अरब और खाड़ी देशों से सकुशल भारत वापस लौट आयें और सरकार से उन्हें मदद की उम्मीद है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget