एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया

Ghazipur News In Hindi: गाजीपुर में रोजा इफ्तार पार्टी में सपा विधायक जय किशन साहू शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा समय में भाईचारे की जरूरत है. 

गाजीपुर में रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस बीच गाजीपुर के राईनी कॉलोनी में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जय किशन साहू शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा समय में भाईचारे की जरूरत है. 

वहीं कीर्ति आजाद के दिए हुए बयान पर उन्होंने कहा कि जो सामने मस्जिद मिली, मंदिर मिला, चर्च मिला जो भी नजदीक में मिला उन लोगों ने समर्पण किया, प्रणाम किया और सजदा किया. इसमें कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. 

उन्होंने आगे कहा कि जो जिस धर्म का है वह उस धर्म का पालन करें. उसमें कोई बहसबाज़ी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि इंडिया टीम ने मुकाबला जीता है. पूरे जोश से विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाया है. मैं टीम को हृदय से बधाई देना चाहता हूं.

इफ्तार कार्यक्रम में क्या बोले विधायक?

जय किशन साहू ने इफ्तार को लेकर कहा कि इसे जब हम कायम रखेंगे तो सफलता और अच्छी मिलेगी. जब हम उनके त्यौहार में जाएंगे, ईद पर बधाई देंगे तो खुशी से वह भी होली और दिवाली पर बधाई देने मेरे दरवाजे आएंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि वह भी प्रसाद ग्रहण करते हैं और मैं भी उनकी फातिहा की चीज ग्रहण करता हूं. बस कुछ बदमिजाज दिमाग के लोग हमारे और आपके बीच में हैं. जब हम लोग बैठते हैं तो उन्हें देखा नहीं जाता. ऐसे में देश में एकता बनाने के लिए आपसी मोहब्बत बढ़ाने के लिए ऐसे रोजा इफ्तार की सख्त जरूरत है.

ईरान-इजरायल जंग पर क्या कहा?

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए देश में तेल संकट के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कतें भी सामने आने लगी हैं. इस मुद्दे पर विधायक ने कहा कि सरकार कह रही है कि कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर किसी भी गैस एजेंसी पर जाकर उपभोक्ताओं से पूछा जाए तो असल स्थिति पता चल जाएगी. उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर भीड़ की स्थिति है और लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं. 

कई जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी ठीक से काम नहीं कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार यह दावा कर रही है कि कोई किल्लत नहीं है, तो जमीनी हकीकत देखने की जरूरत है. जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. अगर लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो आम जनता इसका जवाब आने वाले 2027 के चुनाव में देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

YAKSH App: यूपी पुलिस का ‘यक्ष ऐप’ बना गेमचेंजर! 90 दिनों में 12 से ज्यादा बड़े अपराधों का खुलासा
यूपी पुलिस का ‘यक्ष ऐप’ बना गेमचेंजर! 90 दिनों में 12 से ज्यादा बड़े अपराधों का खुलासा
UP News: 'मैं भी पूरी रात जागता रहा…' पिता की तबीयत पर डॉक्टर बेटे का दिल छू लेने वाला किस्सा वायरल
'मैं भी पूरी रात जागता रहा…' पिता की तबीयत पर डॉक्टर बेटे का दिल छू लेने वाला किस्सा वायरल
बदलती जीवनशैली पर बड़ा बयान! CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब इलाज नहीं, बचाव है सबसे जरूरी
बदलती जीवनशैली पर बड़ा बयान! CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब इलाज नहीं, बचाव है सबसे जरूरी
UP News: स्मार्ट मीटर पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, ओवरबिलिंग की जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति
स्मार्ट मीटर पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, ओवरबिलिंग की जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति
Advertisement

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
राज्यसभा की शपथ के बाद नीतीश कुमार के सामने कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, कर दी ये बड़ी मांग
राज्यसभा की शपथ के बाद नीतीश कुमार के सामने कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, कर दी ये बड़ी मांग
RR या RCB, आज किसकी होगी जीत? जानें राजस्थान और बेंगलुरू में किसका पलड़ा भारी
RR या RCB, आज किसकी होगी जीत? जानें राजस्थान और बेंगलुरू में किसका पलड़ा भारी
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा का छलका दर्द, पिता ने कहा था-'लंगड़ा घोड़ा'
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा का छलका दर्द, पिता ने कहा था-'लंगड़ा घोड़ा'
US Israel Iran War LIVE: इजरायल-लेबनान जंग पर भारत का क्या है रुख? विदेश मंत्रालय ने जानें क्या-क्या बताया
LIVE: इजरायल-लेबनान जंग पर भारत का क्या है रुख? विदेश मंत्रालय ने जानें क्या-क्या बताया
Explained: SIR की कैंची से धड़ल्ले से कटे मुस्लिम वोटर्स! बंगाल में यहां टोटल डिलीशन में 95.5% मुसलमान, समझें कैसे निशाने पर है ये समुदाय
SIR की कैंची से धड़ल्ले से कटे मुस्लिम वोटर्स! बंगाल में कैसे निशाने पर आए 95.5% मुसलमान?
Vacation Benefits For Health: दिल-दिमाग की खुशी के लिए कितने दिन मिलनी चाहिए छुट्टियां? साइंस ने सुलझाई ऑफिस ऑवर्स की गुत्थी
दिल-दिमाग की खुशी के लिए कितने दिन मिलनी चाहिए छुट्टियां? साइंस ने सुलझाई ऑफिस ऑवर्स की गुत्थी
कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 40% सब्सिडी, जान लें कमाई का गणित
कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 40% सब्सिडी, जान लें कमाई का गणित
Embed widget