एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan: एबीपी गंगा ने बाजार का लिया जायजा, भारतीय राखियों की धूम, चाइनीज राखी नदारद

Indian Rakhi: रक्षा बंधन के पर्व पर इस बार भारतीय राखी की धूम है. वहीं, चाइनीज राखियां नदारद हैं.हालांकि, राखियों पर भी महंगाई का असर साफ दिखा रहा है.

Demand for Indina Rakhi : रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्यार की मिसाल है. इस पर्व पर बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती है. लेकिन इस बार बाजार में किन राखियों की धूम है, बहनें सबसे ज्यादा किन राखियों को पसंद कर रही हैं. इसकी पड़ताल के लिए एबीपी गंगा ने बाजार में जाकर और बहनों से बात कर उनकी पसंद जानने की कोशिश की.  

भारतीय राखियों की धूम

वैसे तो इस बार बाजार में भारतीय राखी की काफी ज्यादा धूम है. क्योंकि बहने इस बार चाइनीज राखी को बिल्कुल पसंद नहीं कर रही हैं और उनकी पहली पसंद भारतीय राखी हैं, और यही वजह है कि, इस बार मार्केट में करीब 200 तरह की भारतीय राखियां मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन उनमें से चंदन राखी, राम राखी, सीताराम राखी, साईं राखी, देवर भाभी राखी ,भैया राखी, व कलावा राखी सबसे ज्यादा बिक रही हैं. 

बाजार में तरह-तरह की राखियां

छोटे भाइयों के लिए डोरेमोन और छोटा भीम राखी सबसे ज्यादा बहने पसंद कर रही हैं. राखियों के मार्केट में जहां एक से बढ़कर एक वैरायटी को रखने के लिए दुकानदारों में होड़ है, तो वहीं बहनें भी इस बार चाइनीज राखियों को बाय बाय कर इंडियन राखियों को खरीद रही हैं. उनका मानना है कि, हम सभी को भारतीय बाजार को बढ़ावा देना चाहिए ताकि, हमारे मुल्क का पैसा हमारे मुल्क में रहे. 

रक्षाबंधन त्यौहार पर हर बहन की यही इच्छा होती है कि, वह अपने भाई की कलाई पर वो राखी बांधे जो सबसे अलग हो और यही वजह है कि बहने अपने भाइयों के लिए राखी दुकानों पर काफी खोजबीन के बाद खरीदती हैं. 

चाइनीज राखी नदारद

हालांकि, एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान राखी बेच रहे दुकानदारों ने कहा कि, इस बार शुरू से ही इंडियन राखी को सबसे ज्यादा अहमियत मिली है. और जो भी खरीददार राखी खरीदने आया है उसने इंडियन राखी ही पसंद की है. यही वजह है कि इस बार मार्केट में पूरी तरह से चाइनीज राखी नदारद हैं. 

दुकानदारों ने बताया कि, इंडियन राखी में कलावा राखी, छोटा भीम, डोरेमोन, के अलावा चंदन राखी व देवर भाभी राखी के साथ-साथ राम और सीता राखी को लोग खूब खरीद रहे हैं. 

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

कोरोना वैश्विक महामारी ने जहां सभी त्योहारों और पर्वों को प्रभावित किया है. वहीं, रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर भी बहने काफी ज्यादा जागरूक हैं और वो भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही मार्केट में खरीददारी करती हुई नजर आ रही है. साथ ही बहने ये दुआ भी कर रही हैं कि, भाई-बहन के इस प्यारे पर्व पर इस महामारी से लोग बचे और जागरूक होकर ही अपना त्यौहार मनाए. 

राखियों पर महंगाई का असर 

कुछ बहनों ने महंगाई को लेकर भी आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि, सरकार महंगाई पर जल्द से जल्द काबू पाएं, क्योंकि महंगाई की वजह से ही राखियां इतनी महंगी हो गई हैं कि, कुछ बहने मनपसंद राखियां भी नहीं खरीद पा रही हैं. क्योंकि जो राखियां पहले 10, 20, 50 रुपए में मिलती थी वह राखियां अब 200- 300 रुपये में मिल रही हैं. 

ये भी पढ़ें.

Varanasi Maha Panchayat: ओवैसी पर अनुप्रिया पटेल का तंज, कहा- 'चुनाव आने पर अचानक मैदान में कूद जाते हैं'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget