एक्सप्लोरर

कुशीनगर: धारदार हथियार से की गई पति-पत्नी की हत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बेरहमी से पति-पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्यारा कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

कुशीनगर: पति-पत्नी की सनसनीखेज हत्या से पूरा कुशीनगर दहल उठा है. घर में सो रहे अधेड़ दंपत्ति की अपराधी किस्म के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी. आरोप है कि दंपत्ति की हत्या पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज मुकदमे में गवाही को लेकर की गई है. जिसकी हत्या हुई है वो हत्यारे के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में गवाह थे. हत्यारा अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था.

परिवार को दे रहा था धमकी जेल से रिहा होकर आने के बाद से ही हत्यारा परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर उसके खिलाफ गवाही दी गई तो वो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देगा. इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को भी लिखित रूप से की थी. लेकिन, पुलिस ने केवल 151 में आरोपी का चालान कर छोड़ दिया.

पुलिस पर लापरवाही के आरोप सोमवार को थाने से लौटने के बाद आरोपी ने देर रात अधेड़ दंपत्ति की हत्या कर दी. मामले को लेकर पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी धमकी दे रहा है कि क्या हो जाएगा अगर एक और हत्या कर दूंगा..कुछ दिन कर जेल में रह लूंगा..पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

गवाहों पर दबाव बना रहा था हत्यारा कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के सियरहा टोला निवासी बुधन गाव में रामशंकर के साथ की गई एक हत्या के मुकदमे में गवाह थे. रमाशंकर उस मामले में जेल चला गया और जेल से छूटकर आने के बाद गवाहों पर दबाव बनाने लगा कि गवाही बदल दो. इस बात को लेकर कई बार उसने बुधन को धमकी भी दी थी. धमकी की शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार चार दिन पहले जब रामशंकर धमकी दे रहा था तो उसका वीडियो किसी ने बना लिया. जब बुधन ने इसकी शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की तो पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया. सोमवार को थाने से लौटकर आने के बाद रमाशंकर बुधन के परिवार को खोज रहा था. इसी बीच देर रात वो बुधन के घर गया और धारदार हथियार से गला रेतकर दंपति की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोप है कि मौके पर पहुचीं पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. लाठीचार्ज का जो आरोप लगा है उसकी जांच कराई जाएगी. पहली प्राथमिकता अभियुक्त की गिरफ्तारी है. उसके लिए टीम बनाई गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

हाथरस पीड़िता का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ी रफ्तार, जानें- क्या है प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget