एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ी रफ्तार, जानें- क्या है प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती

चारधाम यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी गई है. तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी. तीर्थयात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन कराना प्रशासन के सामने बड़ी समस्या होगी.

देहरादून: चारधाम यात्रा में अब ज्यादा संख्या में श्रद्दालु दर्शन कर रहे हैं. कोरोना की वजह से सुस्त पड़ी चारधाम यात्रा में अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा. चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को सहूलियत देते हुए अब संख्या को बढ़ा दिया गया है. केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में तीन-तीन हजार, गंगोत्री में 900 और यमुनोत्री में 700 तीर्थयात्री अब प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे.

देवस्थानम बोर्ड ने लिया फैसला कोरोना काल में सुस्त पड़ी चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं की रोज दर्शन करने की संख्या को बढ़ाने के बाद यात्रा में और अधिक श्रद्धालु पहुंच सकेंगे. तीनों जिलों के डीएम की रिपोर्ट के बाद देवस्थानम बोर्ड ने ये फैसला लिया है. पहले चारों धामों के श्रद्धालुओं की संख्या मिलाकर कुल तीन हजार थी.

बढ़ रही है ई-पास की संख्या कोरोना काल में बंद पड़ी चारधाम यात्रा को देवस्थानम बोर्ड की तरफ से एक जुलाई को खोला गया था. लेकिन, इस बीच सिर्फ स्थानीय लोगों को ही दर्शन की इजाजत थी. 25 जुलाई से कुछ बदलाव के बाद सभी के लिए चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया गया. देवस्थानम बोर्ड की तरफ से उत्तराखंड से बाहर के तीर्थयात्रियों के लिए निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट प्रमाण के मानक को अब समाप्त कर दिया गया है. अब स्वास्थ्य मानकों का पालन कर देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से देश के अन्य प्रांतों के लोग आसानी से चारधाम यात्रा ई-पास बना सकते हैं. कोरोना रिपोर्ट और क्वारंटाइन की शर्तों को हटा दिया गया है, जिससे ई-पास की संख्या बढ़ रही है.

बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या हेली सेवा से यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को पास में भी छूट दी गई है. यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की जिम्मेदारी हेली सेवा कम्पनियों की होगी. अब चारधान यात्रा के लिए करीब एक महीने का ही समय शेष है, ऐसे में यात्रियों को मिली सहूलियत के बाद यात्रा में भारी इजाफा होने की उम्मीद है. ऐसे में एक ओर जहां यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी वहीं कोरोना की वजह से तमाम होटल और लॉज भी बंद हैं. ऐसे में इस बार की यात्रा में व्यवस्थाओं का अभाव है और अब तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी. तीर्थयात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन कराना प्रशासन के सामने बड़ी समस्या होगी.

अभी तक चारधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ धाम पहुंचे 26398 तीर्थयात्री

बद्रीनाथ धाम में पहुंचे 33723 तीर्थयात्री

गंगोत्री धाम पहुंचे हैं 7867 तीर्थयात्री

यमुनोत्री धाम पहुंचे 2306 तीर्थयात्री

यह भी पढ़ें:

हाथरस पीड़िता का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह

मायावती बोलीं- दंगा भड़काने की साजिश का आरोप सही या चुनावी चाल, वक्त बताएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget