एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: धक्का मुक्की, भगदड़ और अपनों को तलाशते रोते बिलखते लोग, हाथरस हादसे के 10 बड़े प्वाइंट्स

Hathras Satsang Stampede: हाथरस हादसे के बाद बाबा भोले अंडरग्राउंड हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. मंगलवार देर शाम पुलिस मैनपुरी स्थित उनके आश्रम पहुंची लेकिन बाबा नहीं मिले.

Hathras Satsang Stampede 10 Points: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित बाबा भोले के सत्संग में मंगलवार को जानलेवा भगदड़ मच गई. जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. इसके बाद जो मंजर दिखा उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी. ऐसी भगदड़ मची कि जो भी गिरा वो उठ नहीं पाया. लोगों उन्हें रौंदते हुए इधर-उधर भागने लगे. आईए दस प्वाइंट्स में जानते हैं कि कैसे-कैसे क्या हुआ?

1- मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में बाबा भोले का सत्संग हो रहा था, जिसमें आसपास के कई जिलों अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा से बड़ी संख्या में लोग आए थे. इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. बाबा के बाबा के सत्संग के लिए खेत में बड़ा सा पंडाल लगाया था, जिसमें करीब एक लाख मौजूद थे. 

2- सत्संग के बाद बाबा जब पंडाल से जाने लगे तो उनके पैर छूने के लिए भक्तों में होड़ लग गई और वो उनके पीछे भागने लगे. इसी अफ़रा-तफरी में वहां भगदड़ के हालात बन गए. इनमें कई महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए, जिसके बाद लोग उनके ऊपर से पैर रखते हुए भागने लगे. इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. 

3- बताया जा रहा है कि पंडाल का रास्ता काफी संकरा था और पास में नाला बना हुआ था, जिसकी वजह से वहां कीचड़ भी था. लोग जब बाबा भोले के पीछे दौड़े तो कई फिसल गए और एक के ऊपर एक कर गिरते गए. इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल थीं.

4- हादसे के बाद लोग आनन-फानन में अपनों को लेकर अस्पताल भागे. एंबुलेंस नहीं मिल पाई तो जिसके पास जो भी वाहन था वो उसमें बेसुध महिलाओं और बच्चों को लेकर भागे. कोई ऑटो में तो कोई टेंपों में उन्हें लेकर भागने लगे. इनमें से कई तो वहीं पर दम तोड़ चुके थे. 

5- अस्पताल में लोगों के लिए स्ट्रेचर तक कम पड़ गए. चारों तरफ लोगों के रोने और बिलखने की आवाजें आ रही थीं. लोगों की संख्या इतनी ज़्यादा थी की डॉक्टरों के लिए भी उन्हें चेक करना मुश्किल हो रहा था. जिसके बाद आसपास के तमाम अस्पतालों में घायलों का पहुँचना शुरू हो गया.

6- इधर सरकारी अस्पताल के अंदर बड़ा ही हृदयविदारक और मार्मिक मंजर देखने को मिला. अस्पताल के अंदर बर्फ की सिल्लियों पर शवों को रखा गया. मृतकों की संख्या इतनी बढ़ गई कफ़न भी कम पड़ गए. इधर पीड़ितों के लिए विलाप करते परिजन शवों को घर ले जाने के लिए बारिश के बीच भी इंतजार करते दिखाई दिए. 

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद गायब बाबा का मिला सुराग, मैनपुरी के इस आश्रम में हैं मौजूद- सूत्र

7- कासगंज जिले में रहने वाले राजेश ने बताया कि वह अपनी मां को ढूंढ रहा जबकि शिवम अपनी बुआ को ढूंढते मिला. दोनों के हाथ में मोबाइल फोन थे, जिस पर उनके रिश्तेदारों की तस्वीरें थीं. राजेश ने कहा उनकी मां गांव के दो दर्जन अन्य लोगों के साथ यहां सत्संग में शामिल होने आई थीं. 

8- इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और तत्काल घायलों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने का एलान किया गया है. 

9- डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. बाबा भोले कि गिरफ्तार पर भी उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

10- हादसे के बाद बाबा भोले अंडरग्राउंड हो गए हैं. उनकी तलाश की जा रही है. देर शाम पुलिस बाबा की तलाशी में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंची. हालांकि वो वहां नहीं मिले. मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने कहा, "हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले. वे यहां नहीं हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget