एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद गायब बाबा का मिला सुराग, मैनपुरी के इस आश्रम में हैं मौजूद- सूत्र

Hathras News: हाथरस घटना के बाद जिस बाबा का सुराग नहीं मिल रहा था उस बाबा के मैनपुरी पहुंचने की खबर है. सूत्रों की मानें तो बाबा मैनपुरी स्थित रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में मौजूद हैं.

Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई. भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि घायलों की संख्या बहुत है.

सूत्रों की मानें तो हादसे के बाद जिस बाबा का सुराग नहीं मिल रहा था उस बाबा के मैनपुरी पहुंचने की खबर है. सूत्रों के अनुसार, बाबा नारायण साकार विश्वहरी के नाम से मशहूर मैनपुरी के एक आश्रम में मौजूद हैं. बाबा मैनपुरी स्थित रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में मौजूद हैं. हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हादसे के बाद से ही बाबा गायब हैं और पुलिस लगातार तलाश कर रही है. 

Hathras Stampede: क्या बाबा गिरफ्तार होंगे? डीजीपी प्रशांत कुमार का जवाब

116 लोगों की मौत हुई- मुख्य सचिव
वहीं मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने कहा, "हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले. वे यहां नहीं हैं." जबकि यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस हादसे में 116 लोगों की मौत हो गई है. इनमें सात बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. शेष महिलाएं हैं. 72 लोगों की शिनाख्त हो गई है. इलाज के व्यवस्था की जा रही है. मृतकों के परिजनों दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी गई है. 

मुख्य सचिव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य सेवादार ने 80 हजार लोगों की परमिशन ली थी. लेकिन वहां 80 हजार से ज्यादा लोग जुटे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे बाबा के पैर छूने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया है. उसका मुआयना किया जाएगा. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. भोले बाबा पर भी सख्त कार्रवाई होगी. मामले में आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं. 

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्य सचिव ने शासन के निर्देश को अवगत कराया है. मामले में एफआईआर करवाई जा रही है. सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. मामले की मंडलायुक्त और एडीजी जोन के द्वारा जांच कराई जा रही है. 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget