एक्सप्लोरर

हैवान शिक्षक! छात्र को मुर्गा बनाया और फिर उसके ऊपर बैठा टीचर, बच्चे का टूटा पैर

Hardoi Crime News: हरदोई से एक टीचर की हैवानियत देखकर छात्र भी सहम गए. इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज करने की मांग की है. यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

Hardoi News Today: हरदोई में एक निजी स्कूल के शिक्षक का छात्र के प्रति क्रूर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. जहां आरोपी शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद आरोपी शिक्षक ने छात्र उसको मुर्गा बनाया और उस पर बैठ गया, जिससे मासूम की टांग टूट गई.

यह घटना हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव के एक निजी स्कूल है. शिक्षक की क्रूरता का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरौरी गांव स्थित श्री कल्याण देवी बाल कल्याण विद्यालय में एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा के छात्र को ना सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि उसको मुर्गा बनाकर उस पर बैठ गया, जिससे उसकी टांग टूट गई. 

उत्तर ना बताने पर भड़का आरोपी
छात्र को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि झाला पुरवा गांव निवासी अक्षय कुमार (10) श्री कल्याण देवी बाल कल्याण विद्यालय में पढ़ता है. विद्यालय में पढ़ाने वाले आरोपी शिक्षक हर्षित ने पीड़ित छात्र से एक प्रश्न पूछा. उत्तर ना बताने पाने पर आरोपी ने उसको बेरहमी से पीटा और उसे मुर्गा बनाया. 

इसके बाद वह मासूम छात्र के ऊपर बैठ गया, जिससे पैर टूट गया. पीड़ित छात्र ने जब घटना का जिक्र का अपनी मां रंजना से किया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. पीड़ित की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन सीएचसी से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रमजान से पहले शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए ASI से मांगी इजाजत, DM ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget