एक्सप्लोरर

रमजान से पहले शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए ASI से मांगी इजाजत, DM ने दिया ये जवाब

Sambhal Shahi Jama Masjid News: जिला अधिकारी राजेन्द्र पेंसिया ने कहा शाही जामा मस्जिद एएसआई के अंतर्गत एक संरक्षित इमारत है. इसलिए उसकी रंगाई पुताई के मामले में निर्णय एएसआई ही ले सकता है.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) को पत्र लिख कर रमजान के मौके पर शाही जामा मस्जिद की रंगाई, पुताई, साफ सफाई और सजावट की अनुमति मांगी है.

शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बताया कि ASI से इस बार शाही जामा मस्जिद की साफ-सफाई, पुताई, रंगाई और सजावट की इजाजत मांगी गई है, वैसे तो सैकड़ों वर्षों से शाही जामा मस्जिद की रंगाई, पुताई, साफ-सफाई और सजावट होती आई है. कभी ASI से परमिशन नहीं मांगी गई और न ही कभी उन्होंने एतराज जाहिर किया, न ही आपत्ति की और न ही विरोध किया.

उन्होंने कहा कि सिर्फ शहर में शांति, अमन बरकरार रहे इसलिए परमिशन लेना मुनासिब समझा. पवित्र रमजान के महीने में रमजान से पहले रंगाई, पुताई, साफ सफाई करने की इजाजत मांगी है. सैकड़ों साल से रमजान के पवित्र मौके पर शाही जामा मस्जिद में साफ सफाई, पुताई रंगाई और सजावट होती चली आ रही है उसके लिए हमें आदेश दे दें ताकि हम पवित्र रमजान के सारे कार्य करा सकें.

इस मामले में जिला अधिकारी राजेन्द्र पेंसिया का कहना है कि शाही जामा मस्जिद भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत एक संरक्षित इमारत है. इसलिए उसकी रंगाई पुताई के मामले में निर्णय भारतीय पुरातत्व विभाग ही ले सकता है.

बता दें कि संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस हिंसा के बाद से पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. एक-एक कर दंगाईयों को गिरफ्तार किया जा रहा है. संभल हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 79 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस कोर्ट में 124 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.

यूपी विधानसभा में ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह यादव पर की टिप्पणी, नाराज सपा विधायकों का हंगामा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget