एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के सर्वे पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बोलीं- 'जल्द से जल्द हो फैसला, वरना कुछ न कुछ...'

Gyanvapi Mosque Case: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से जब ये पूछा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को अनुमति दे दी है, अब सर्वे किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि ये जल्दी होना चाहिए.

Gyanvapi Masjid Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे (ASI Survey) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. मथुरा (Mathura) से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वे पर जल्द से जल्द फैसला आना चाहिए नहीं तो किसी न किसी वजह से चीजें रुक जाती हैं. फैसला जल्द आएगा तो ये पूरे देश के लिए अच्छा होगा.

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से जब ये पूछा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को अनुमति दे दी है, अब सर्वे किया जाएगा. जिसके जवाब में हेमा मालिनी ने कहा कि "ये अच्छी बात है, इसका फैसला जल्द से जल्द आना चाहिए वरना कुछ ना कुछ बातें होती रहती हैं. अगर अंतिम फैसला जल्द आ जाएगा तो यह पूरे देश के लिए अच्छा होगा." 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ज्ञानवापी सर्वे पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया था. उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से मुगल आक्रमणकारी जिन्होंने मंदिर का विध्वंस किया था और उसको छिपाया गया था, उसका सच बाहर आएगा. उम्मीद है कि ज्ञानवापी का जो विवाद है श्री राम जन्मभूमि की तरह इसका विवाद भी निर्णय होगा और शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी. 

सपा सांसद एसटी हसन ने क्या कहा?

वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद एसटी हसन ने भी कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि अदालत ने जो भी फैसला दिया है. वो सबको मानना है. हम तो बस ये चाहते हैं कि इमारत को कोई नुकसान न हो. हम अदालत के न्याय में भरोसा करते हैं.

आपको बता दें कि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए एएसआई सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि न्याय के लिए सर्वे कराना उचित होगा. एएसआई ने भी कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है कि सर्वे से ज्ञानवापी के ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ज्ञानवापी को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा
सुल्तानपुर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'ईशनिंदा को माफी नहीं'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'ईशनिंदा को माफी नहीं'
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget