एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Keshav Prasad Maurya: ज्ञानवापी मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी.

Keshav Prasad Maurya on Gyanvapi: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए एएसआई सर्वे (ASI Survey) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की प्रतिक्रिया सामने आई है. केशव प्रसाद मौर्य ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्हें पूरी उम्मीद है कि राम मंदिर की तरह इस विवाद का भी निर्णय हो जाएगा. 

केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, एएसआई के सर्वे से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी. मुझे पूरी उम्मीद है कि ज्ञानवापी का जो विवाद है श्री राम जन्मभूमि की तरह इसका विवाद भी निर्णय होगा और शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी. उन्होंने आगे कहा कि सर्वे के माध्यम से मुगल आक्रमणकारी जिन्होंने मंदिर का विध्वंस किया था और उसको छिपाया गया था, उसका सच बाहर आएगा. बाकि ये मामला माननीय न्यायालय के समक्ष है जो भी फैसला आएगा हम उसका स्वागत करेंगे." 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है और सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे से ढांचे को नुकसान होने की बात कहकर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सर्वे को किसी भी स्टेज पर शुरू किया जा सकता है. इसके साथ ही अब कभी भी ज्ञानवापी का सर्वे शुरू किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. मुस्लिम पक्ष एक या दो दिन में SC में अपील कर सकता है.

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर इसे मस्जिद कहा जाएगा तो विवाद होगा. वहां की दीवारें चीख-चीखकर सबूत दे रही है. वहां त्रिशूल कहां से आया, उसे हमने तो नहीं रखा है. वहीं उन्होंने मुस्लिम पक्ष से इसे एतिहासिक भूल मानकर सुधार का प्रस्ताव देने की बात तक की थी.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वे को हरी झंडी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget