एक्सप्लोरर

Greater Noida Fire In Bus: ग्रेटर नोएडा में चलती बस बनी आग का 'गोला', घटना में कोई जनहानि नही, बड़ा हादसा टला

UP News: सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी की बस में आग लग गई, घटना के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था जिस कारण बड़ा हादसा टल गया. ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई.

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी की बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब बस यात्रियों को लेने के लिए चल रही थी. आग लगने से ड्राइवर ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई और बस से कूदकर निकल गया. सबसे राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ी जनहानि से बचाव हो सका.

यह घटना सुबह के समय सूरजपुर कस्बे के पास हुई, जब निजी कंपनी की बस यात्रियों को लेने जा रही थी. अचानक बस से चिंगारियां निकलने लगी और देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई. बस में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को रोककर कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद, उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर आपातकालीन सहायता के लिए सूचना दी.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था. बस धू-धू कर जलने लगी थी और बस का काफी हिस्सा पूरी तरह से खाक हो गया था. हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया.

कोई जनहानि नहीं, जांच जारी

गनीमत रही की घटना के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि का खतरा टल गया. बस के जलने के बाद, फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है.

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा के मुद्दे को गंभीर बना दिया है. लोग इस बात की मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए परिवहन विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स'
बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स'
UPCC कार्यकारी अध्यक्ष बने इमरान मसूद की आई प्रतिक्रिया, मुस्लिम वोट पर क्या बोले?
UPCC कार्यकारी अध्यक्ष बने इमरान मसूद की आई प्रतिक्रिया, मुस्लिम वोट पर क्या बोले?
'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget