एक्सप्लोरर

2027 के चुनाव में बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Awadhesh Prasad: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसमें बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिल पाएंगी.

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर ज़ोरदार निशाना साधा और दावा किया 2027 में सपा की सरकार बनेगी और बीजेपी को 50 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी. 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी और मौजूदा योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2027 में हमारा मुद्दा संविधान बचाओ, बेरोजगारी, किसान और महंगाई का मुद्दा रहेगा. जनता इस सरकार को पूरी तरह हटाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल्याणकारी सरकार बनेगी. 

2024 में यूपी की जनता ने दिया जवाब

अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2024 के चुनाव में यूपी के लोगों ने पूरे देश के उत्तर दे दिया है. बीजेपी प्रदेश में बुरी तरह हारी थी. कहां वो 80 में 80 कहते थे लेकिन, 37 सीटें तो अकेले समाजवादी पार्टी की है. छह कांग्रेस के सांसद जीते हैं तो आधे से ज्यादा तो हमारे गठबंधन ने जीती हैं.  

यही जनता 2027 में भी भाजपा को जवाब देगी. ये जनता पूरी तरह इस सरकार को हटाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक अच्छी सरकार बनेगी. जो कल्याण का काम करेगी. आज की सरकार व्यापार कर रही है. आज अस्पतालों की हालत खराब हैं. हमारा शिक्षा का सिस्टम कहां है? नौजवान पीढ़ी कहां जा रही हैं. जल्द ही योगी का राज जाएगा. 

50 सीट भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी

सपा सांसद ने कहा कि 2027 में किसान, महंगाई, मुद्दा, आरक्षण और संविधान का मुद्दा ही चलेगा. 2027 में बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग को सुधारेंगे. चुनाव आयोग रास्ते पर आएगा. हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं. हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

वोट चोरी मामले पर सपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन किया और कहा हमारी पार्टी लगातार इसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 2024 में उन्होंने यूपी में कोशिश तो की लेकिन उनका अंदाजा फेल हो गया था. 

आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चारों तरफ तबाही और बर्बादी हैं. किसान परेशान हैं. उनकी रातें खेतों में गुज़र रही हैं. सांड खेती ख़राब करते हैं और जान भी लेते हैं. आवारा पशुओं की वजह से 5 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. गायों के लिए चारा नहीं, ‘छुट्टा पशुओं की वजह से एक्सीडेंट हो रहे हैं. देश में खुलेआम वोटों की डकैती हो रही है. 

GST कम होने से यूपी में क्या-क्या सस्ता होगा? आम आदमी की जेब पर कैसे पड़ेगा असर! सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget