एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में सावन खत्म होते ही मछली के लिए मारा-मारी, सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

UP News: गोरखपुर में सावन खत्म होते हुए मछली के लिए सड़क पर महासंग्राम देखने को मिला है, दो पक्षों के जमकर लात घूंसे चले हैं. पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

सावन खत्म होते ही मछली पर महासंग्राम छिड़ गया, गोरखपुर के पीपीगंज बाजार में शनिवार शाम 5 किलो मछली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. गोरखपुर-सोनौली फोरलेन पर पीपीगंज बाजार में नेपाल जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मछली की दुकान की ये घटना है. शाम करीब 6:30 बजे कोल्हुआ के रहने वाले मुकेश कुमार चौहान (33 वर्ष) बाइक से मछली खरीदने पहुंचे. थोड़ी ही देर बाद भगवानपुर निवासी रितिक चौहान (23) भी वहां आ गए.

दोनों ने 5 किलो मछली का ऑर्डर दिया, दुकानदार के पास सिर्फ चार किलो रोहू बची थी. दोनों का दावा था कि पहले उन्होंने मछली पसंद की है. दुकानदार ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. दोनों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई और उन्होंने फोन करके अपने-अपने साथियों को बुला लिया.

दोनों पक्षों के बीच चले लात और घूंसे

कुछ ही मिनटों में 2 बाइक पर सवार 5 युवक मौके पर पहुंच गए. वहां गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को धक्का देकर गिरा दिया. शर्ट फाड़ दी और पेट व पीठ पर लात-घूंसे बरसाए. जवाब में दूसरा पक्ष भी भिड़ गया.

आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर मारपीट चलती रही. दोनों पक्ष एक-दूसरे को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटते रहे. हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियां रोककर तमाशा देखना शुरू कर दिया, जिससे गोरखपुर-नेपाल नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

हालांकि कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग गए. जबकि दोनों पक्षों के एक-एक युवक मुकेश कुमार चौहान और रितिक चौहान को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने दोनों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget