एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी आपदा: 1273 लोग सुरक्षित, भागीरथी में बनी झील ने बढ़ाई चिंता, खराब मौसम भी मुसीबत

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस खतरे को कम करने के लिए 30 लोगों का दल मैनुअल तरीके से झील को चैनलाइज करेगा, क्योंकि सड़कों के बंद होने से भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं.

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को बादल फटने और भूस्खलन से आई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं. अब तक 1273 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम बचाव कार्यों में बाधा डाल रहे हैं. हर्षिल के पास तेलगाड में मलबे के कारण भागीरथी नदी में बनी एक बड़ी झील राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस खतरे को कम करने के लिए 30 लोगों का दल मैनुअल तरीके से झील को चैनलाइज करेगा, क्योंकि सड़कों के बंद होने से भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं.

सीएम लगातार कर रहे समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार शाम देहरादून में आपदा प्रबंधन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने एबीपी लाइव को बताया कि हमारी प्राथमिकता अधिकतम लोगों को सुरक्षित निकालना और सहायता पहुंचाना है. नुकसान का आकलन करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार संपर्क में हैं और केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान कर रही है.

लापता लोगों की तलाश तेज

धराली में खोज और बचाव अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है. उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेट ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक कर अधिकतम मानव और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए. आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को इंसिडेंट कमांडर और कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी को डिप्टी कमांडर नियुक्त किया गया है. डीजीपी ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

मार्ग अवरुद्ध होने से बढ़ रहीं चुनौतियां

हर्षिल के पास बनी झील को लेकर पोकलेन मशीनों से मलबा हटाने की योजना थी, लेकिन सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण मैनुअल चैनलाइजेशन का फैसला लिया गया. प्रशासन ने हर्षिल, जीएमवीएन, और झाला में राहत शिविर स्थापित किए हैं. सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, और एसडीआरएफ की टीमें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं. गंगोत्री हाईवे सहित कई मार्ग बंद होने से बचाव कार्यों में चुनौतियां बढ़ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget