एक्सप्लोरर

गोरखपुर: गंदे पानी के बीच से होकर गुजरा मुहर्रम का जुलूस, फूटा लोगों का गुस्सा

UP News: गोरखपुर में मुहर्रम के जुलूस को पूरे शहर में घुमाया गया. वहीं कई इलाकों में सड़क में गंदे पानी की वजह से लोगों को वहां से गुजरना पड़ा. प्रशासन के खिलाफ लोगों का काफी आक्रोश था.

Gorakhpur News: देश-दुनिया में दसवीं मोहर्रम मनाया जा रहा है. ऐसे में अलग-अलग शहरों में ताजिया को लेकर दफनाने का रिवाज भी है. दसवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से लोगों को इसी पानी से जुलूस और ताजिया लेकर गुजरना पड़ा. इस दौरान लोगों ने जिला और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की.

 गोरखपुर के हांसुपुर वार्ड नंबर 69 श्रीराम चौक पर दसवीं मोहर्रम के जुलूस और ताजिया को दफनाने के लिए ले जाने के दौरान सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ था. सुबह शिया समुदाय के जुलूस के दौरान लोगों को इसी पानी से होकर ताजिया लेकर गुजरना पड़ा. इस दौरान लोगों ने स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए खूब नाराजगी जताई.

 प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
मुस्लिम समुदाय के धार्मिक आस्था का महीना मोहर्रम चल रहा है. मोहर्रम में ताजिया के साथ जुलूस निकालने का सिलसिला जिले के विभिन्न इलाकों में जारी है. हांसूपुर में बुधवार 17 जुलाई की सुबह ताजिया के साथ मोहर्रम का जुलूस राजघाट की तरफ जा रहा था. नाले का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से गंदे पानी के बीच से जुलूस में शामिल अकीदतमंद (श्रद्धालुओं) को गुजरना पड़ा. उनकी धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंची है. लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है.

जिला प्रशासन और नगर निगम ने मोहर्रम के जुलूस के रूट का मौका मुआयना कर सड़क, नाली और साफ सफाई करने का पूरा इंतजाम किया था. लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है कि कुछ इलाकों में मोहर्रम के जुलूस और अकीदतमंदों को नाले के गंदे पानी के बीच से जुलूस को लेकर गुजरना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों का गुस्‍सा होना भी जाहिर है. बुधवार सुबह हांसूपुर से गुजर रहे जुलूस में शामिल लोगों को नाले के गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा. छोटे और मासूम बच्चे जो जुलूस में शामिल उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: BJP में तेज हुई कलह! केशव मौर्य के साथ आए विधायक सुशील सिंह, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget