एक्सप्लोरर

BJP में तेज हुई कलह! केशव मौर्य के साथ आए विधायक सुशील सिंह, कह दी बड़ी बात

UP Politics: बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारी जानकारी में संगठन में कोई समस्या नहीं है. यह जरूर है कि बीते चुनाव में जो परिणाम आया है वह थोड़ा हमारे अनुसार नहीं है.

UP Politics news: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यूपी भाजपा में सियासी खींचातानी के कयास लगाए जा रहे हैं. चंदौली की सैयदराजा सीट से बीजेपी विधायक सुशील सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन किया और कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि सरकार से बड़ा संगठन होता है, किसी भी दल में संगठन ही सरकार बनाता है.

बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारी जानकारी में संगठन में कोई समस्या नहीं है. यह जरूर है कि बीते चुनाव में जो परिणाम आया है वह थोड़ा हमारे अनुसार नहीं है. लेकिन वास्तव में सरकार से बड़ा संगठन ही होता है और किसी भी दल में संगठन ही सरकार बनाता है. अगर कोई भी विधायक कोई भी व्यक्ति को कुछ समस्या आती है तो यह उनका विषय है. 

2027 के चुनाव को लेकर कही ये बात
सुशील सिंह ने कहा, आज आदरणीय योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया हैं. 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह सभी को मान्य होगा. हमें उम्मीद है कि अगला चुनाव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में होगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुमराह हो गए थे उन्हें लगता था कि सरकार संगठन से बड़ी है.

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि दरअसल जो लोग भी गुमराह है और जो अधिकारी गुमराह हैं, जो कर्मचारी गुमराह है उन्हें यह लगता है कि सरकार संगठन से बड़ी है, ये लोग भ्रम में है. हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता अच्छी तरह से जानते हैं कि संगठन सरकार से बड़ा होता है. यह कोई विषय ही नहीं है ना ही कोई  मुद्दा है. और अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह भी बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा. हमारा प्रदेश नेतृत्व इस पर गंभीर है. 

इस दौरान बीजेपी विधायक ने यूपी की आगामी दस सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी दावा किया. उन्होंने कहा कि हम इन सभी सीटों पर इस बार जीत हासिल करेंगे. दरअसल यूपी में इन दिनों बीजेपी के बीच मचा घमासान सुर्खियों में हैं. लोकसभा चुनाव में हार के बाद कई नेता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

'बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटेगा', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर किया कांग्रेस पर तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget