एक्सप्लोरर

गोंडा: पंचायत चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, किया मॉक ड्रिल

यूपी के गोंडा पुलिस अधीक्षक की देखरेख में जिले के 16 थानों की पुलिस फोर्स ने दंगाइयों और बलवा करने वाले लोगों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की. पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का कहना है कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस आगामी 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटी हुई है. बड़े अपराधियों को जेल भेजने के साथ अन्य अपराधी जो चुनाव में खलल पैदा कर सकते है उनके गांव में मुनादी करवाकर जिला बदर किया जा रहा है. ऐसे अपराधी जिन्होंने अपराध से धन अर्जित किया है उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है.

पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने चुनाव को देखते हुए रोड मैप तैयार किया है. चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसकी रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस फोर्स की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया.

की गई मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक की देखरेख में जिले के 16 थानों की पुलिस फोर्स ने दंगाइयों और बलवा करने वाले लोगों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की. एसपी ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज, रस्सी लगाकर भीड को नियंत्रित करने, आंसू गैस का प्रयोग करने और जरूरत पड़ने पर रबर बुलेट का प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया.

पूरी है पुलिस की तैयारी गोंडा पुलिस आगामी 19 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस चुकी है. जिससे तहत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा के परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया. सबसे पहके पुलिस अधीक्षक ने थानावार जनशक्ति के हिसाब से दंगा नियंत्रण का ब्योरा मांगा और कमी पाए जाने पर प्रतिसार निरीक्षक को तत्काल नए उपकरणों को आवंटित करने के लिए निर्देशित किया.

निर्भीक होकर ड्यूटी करने का दिया संदेश पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, बलवाइयों और दंगाइयों पर काबू पाने की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया. अधिकारियों और कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया. सभी थाना प्रभारियों को अपने वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखकर चलने के साथ-साथ सभी कर्मचारियों को चुनाव के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे- डंडा, हेलमेट, केन शील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर साथ में लेकर चलने की सलाह दी. पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, चुनाव के दौरान निष्पक्ष और निर्भीक होकर ड्यूटी करने का संदेश दिया.

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का कहना है कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए गोंडा पुलिस पूरी तरह से तैयार है. पुलिस फोर्स ने मॉक ड्रिल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन भी किया है. शासन की मंशा के अनुसार पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और चुनाव के दौरान बवाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP: कोरोना काल में हो गया 'खेला', पीपीई किट और मास्क सप्लाई के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget